कलर्स चैनल हर साल अपना अवार्ड फंक्शन आयोजित करता है। जिसमें सिर्फ उसी चैनल पर आने वाले सीरियलों के लिए अवार्ड दिए जाते हैं। इस साल भी ये गोल्डन पेटल अवार्ड्स हुए। जिसमें कलर्स के कई सितारे और फिल्मी दुनिया के जाने माने चेहरे भी दिखाई दिए। सीरियल थपकी प्यार की की थपकी यानी जिज्ञासा सिंह और खतरों के खिलाड़ी की प्रतिभागी सना काफी अलग अलग अंदाज में दिखीं।
विज्ञापन
2 of 8
- फोटो : santa banta
खास बात ये रही कि पर्दे पर सीधी सादी बहुओं का किरदार निभाने वाली हीरोइनें रेड कार्पेट पर भी उसी अवतार में दिखीं। वहीं सीरियलों की खलनायिकाएं काफी बोल्ड लग रही थीं। अब मेरी आशिकी तुमसे ही की रितिका यानी स्मृति खन्ना को ही देख लीजिए। वैसे सनाया ईरानी भी शादी के बाद पहली बार किसी समारोह में नजर आईं।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : santa banta
आजकल सीरियल स्वारागिनी में काव्या का किरदार ऩिभा रहीं रूप दुर्गापाल काली ट्रास्पेरेंट काली साड़ी में बहुत हॉट लग रही थीं वहीं कृतिका सेंगर ने पूरा ट्रेडीशनल लुक चुना था।
4 of 8
- फोटो : santa banta
सीरियल कृष्णदासी की अराध्या यानी सना अमीन शेख ने रेड कार्पेट के लिए चटक हरा रंग चुना तो वहीं तनीषा मुखर्जी सफेद गाउन पर बालों को ऊपर जूड़े में बांधे काफी मॉडर्न दिखीं। तनीषा के गाउन की खासियत रही कि शो के नाम के हिसाब से ही उसका लुक था। उनके गाउन पर गोल्डन पेटल यानी पत्तियों की डिजाइन बनी थी।
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : santa banta
बिग बॉस 9 की प्रतिभागी रहीं रोशेल राव और मंदना करीमी भी इस मौके पर मौजदू थीं। दोनों ने ही अपने लुक को पूरा करने के लिए पेस्टल रंगों के गाउन चुने।
विज्ञापन
6 of 8
- फोटो : santa banta
बालिका वधू की स्टारकास्ट में से आनंदी, निंबोली और गंगा पहुंचीं। आनंदी यानी तोरल रासपुत्रा और निंबोली यानी ग्रेसी गोस्वामी अपने सीरियल वाले अंदास में ही रेड कार्पेट पर उतरीं। लेकिन गंगा यानी असिया काजी ने थोड़ा अलग लुक चुनते हुए नेट की लाल रंग की साड़ी पहनी थी।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : santa banta
ससुराल सिमर का की दोनों बहनें रोली और सिंमर यानी अविका गौड़ और दीपिका सैमसन ने इंडो-वेस्टर्न स्टाइल अपनाया। अविका पहले से काफी अलग लुक में दिखीं। उन्होंने अपने लंबे बाल खोले रखने के बजाए ऊपर जूड़ा बनाया।