फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्र की लहरों के बीच रोमांस करते दिखे थे फरहान-शिबानी, अब ब्लैक आउटफिट में डिनर डेट पर पहुंंचे

Sun, 14 Apr 2019 02:31 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
farhan shibani
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडकेर (Shibani Dandekar) पिछले काफी समय से अपने अफेयर को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। खबर है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। कुछ दिनों पहले दोनों वैकेशन पर गए थे, जहां से समुंद्र की लहरों के बीच मस्ती करते हुए तस्वीरें सामने आई थीं। कहा जा रहा है कि दोनों की एक साथ तस्वीरों से फरहान का परिवार खफा है।
विज्ञापन

2 of 5
छुट्टियों के बाद फरहान और शिबानी की अब कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में दोनों रोमांटिक डिनर डेट पर जाते स्पॉट हुए। दोनों ने कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट पहने थे।
विज्ञापन

3 of 5
शिबानी ने ब्लैक कलर की स्ट्रेप मैक्सी ड्रेस पहनी थी, जिस पर नेट की डिटेलिंग थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने बालों को वेवी कर खुला किया हुआ था और गले में पेंडेंट पहना था।

4 of 5
फुुटवियर में शिबानी ने ब्लैक फ्लिप फ्लॉप पहने हुए हैं, जो बेहद कूल लग रहे थे। बात करें फरहान के लुक की तो उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के साथ शॉर्ट्स पहने थे। इसके साथ उन्होंने सिर पर टोपी और ब्लैक शूज से अपने लुक को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
बता दें साल 2018 में इस कपल ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था और तब से अब तक दोनों को हमेशा साथ देखा जाता है। एक इंटरव्यू में शिबानी दांडेकर से फरहान संग अफेयर पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था,'मैं किसी चीज को भी सीक्रेट रखने वाली लड़की नहीं हूं, मगर मुझे किसी चीज का ढिंढोरा पीटने की जरूरत नहीं है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें