फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss की इस Ex कंटेस्टेंट ने करीना-कटरीना को छोड़ा पीछे, ऐसा निखरीं कि पहचानना हुआ मुश्किल

Sat, 17 Feb 2018 09:22 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4

सलमान खान के शो बिग बॉस का हिस्सा बनना किसी भी इंसान के लिए किसी ख्वाब को देखने से कम नहीं है। ऐसा ही एक ख्वाब दिल्ली की लोकेश ने भी देखा और वो पूरा भी हुआ। इस शो में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली की एक आम लड़की लोकेश की लाइफ में इतना बड़ा बदलाव आएगा यह तो उसने खुद भी नहीं सोचा होगा। 

सलमान खान के शो बिग बॉस-10 में अपने बिंदास मिजाज के लिए पहचाने जाने वाली लोकेश कुमारी शर्मा को शायद ही कोई अब तक भूल पाया हो। हालांकि शो से निकलने के बाद लोगों को लग रहा था कि वो अब ग्लैमर की दुनिया छोड़ चुकी हैं। हाल ही में उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसे देखकर कोई भी यकीन नहीं कर पाएगा कि यह वाकई लोकेश कुमारी शर्मा है।

 

विज्ञापन

2 of 4
लोकेश कुमारी शर्मा
आमतौर पर सलमान खान के इस शो में उन लोगों को बुलाया जाता है जो किसी न किसी तरह से लोगों के बीच फेमस होते हैं। लोकिन दिल्ली की लोकेश कुमारी शर्मा कॉमनर के तौर पर घर में आई थीं। खास बात यह है कि दर्शक आज अगर लोकेश को देख लेंगे तो पहचान नहीं पाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
लोकेश कुमारी शर्मा
हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई लोकेश की फोटो को देखकर लग रहा है कि उन्होंने नए अंदाज ही नहीं नए तेवर भी अपना लिए हैं। जी हां, इतना ही नहीं लोकेश ने अपना नाम भी बदलकर अब लवी शर्मा रख लिया है। कहा जा रहा है कि लोकेश जल्द ही एक तमिल फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन

4 of 4
लोकेश कुमारी शर्मा
इतना ही नहीं लवी ने एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी भी हायर कर ली है जो उनके लिए ब्रांडिंग का काम कर रही है। खबरों की माने तो हाल ही में उन्होंने तमिल के जाने-माने हीरो के अपॉजिट भी एक फिल्म साइन कर ली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें