फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टडी: इन लोगों को रोज नहीं खाने चाहिए अंडे, जा सकती है जान  

Tue, 11 Jun 2019 03:06 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
egg - फोटो : file photo
अंडे खाने से होने वाले फायदों से हम सभी अच्छे से वाकिफ हैं। अंडे को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। एक अंडे में लगभग 13 ग्राम प्रोटीन होता है। अंडे से जुड़ा अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल में एक अध्ययन प्रकाशित हुआ है, जिसमें बताया गया है कि एक दिन में दो से ज्यादा अंडे खाने वालों को दिल संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
egg - फोटो : file photo
अमेरिका की मैसाचुसेट्स लोवेल यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर कैथरीन टकर ने बताया कि शोधकर्ताओं ने अमेरिका में लगभग 30,000 वयस्कों के आहार, स्वास्थ्य और जीवनशैली की आदतों का 31 वर्षों तक अध्ययन किया। इसमें उन्होंने पाया कि अंडे को ज्यादा मात्रा में खाने से इसमें मौजूद कोलेस्ट्रॉल बीमारियों को न्योता देता है। 
विज्ञापन

3 of 5
egg
अमेरिका के कृषि विभाग के अनुसार, एक बड़े अंडे में 200 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है। अगर कोई एक दिन में 300 मिलीग्राम से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल लेता है तो उसे हृदय संबंधी विकार होने का खतरा 17 फीसद तक बढ़ जाता है। इतना ही नहीं 18 फीसद तक मृत्यु का खतरा भी बढ़ जाता है।

4 of 5
potato egg
कैथरीन बताती हैं कि आप एक सप्ताह में आप कई अंडे खा सकते हैं, लेकिन हर दिन अंडे खाने से बचना चाहिए। एक अंडे में लगभग 75 कैलोरी होती हैं। अगर आप नाश्ते में तीन फ्राई अंडे खाएंगे तो इससे आपको लगभग 225  कैलोरी मिलती है, जो आपके मोटापे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
egg
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अंडा
जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, दिल संबंधित बीमारियां और डायबिटीज की परेशानी है तो उन्हें अंडे का पीला भाग खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि उसमें अधिक मात्रा में कोलोस्ट्रोल होता है। अधिक मात्रा में अंडे का सेवन करने से लकवा, नपुंसकता, पैरों में दर्द की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें