बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह आए दिन फैंस संग अपनी हॉट और खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अब दिशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई बोल्ड तस्वीर पोस्ट की है, जो काफी वायरल हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
disha patani
इस तस्वीर में दिशा ने लॉन्जरी ब्रांड Calvin Klein की पाउडर ब्लू कलर की स्पोर्ट्स ब्रा पहनी हुई है। उन्होंने अपने लुक को लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपकलर और चीक बोन्स हाईलाइट कर पूरा किया।
विज्ञापन
3 of 5
disha patani
बात करें दिशा के हेयरस्टाइल की तो उन्होंने सॉफ्ट वेवी करके एक साइड किए हुए हैं। दिशा की इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। चार घंटे में उनकी इस तस्वीर पर एक लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
4 of 5
disha patani
लोग जमकर दिशा के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने दिशा की इस तस्वीर पर कमेंट कर लिखा- इन फोटोज को मिस कर रहे थे। एक दूसरे यूजर ने लिखा- कोई तो रोक लो इन्हें। एक ने तो कहा- स्क्रीन जल गई फोन की।
बता दें, दिशा लग्जरी ब्रांड कैल्विन क्लीन की ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके लिए वह कई बार बोल्ड फोटोशूट भी करा चुकी हैं। बात करें वर्कफ्रंट की तो, जल्द ही दिशा सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं।