अगर आप ट्रेंडी फैशन ज्वैलरी को लेकर परेशान हो रही हैं तो टेंशन लेने की कोई बात नहीं है। 'मैक्सिम हॉट 100' की लिस्ट में टॉप पोजिशन हासिल करने वाली बॉलीवुड दीवा दीपिका पादुकोण का लेटेस्ट ज्वैलरी फोटोशूट आपके सारे कंफ्यूजन दूर कर देगा।
विज्ञापन
2 of 6
ब्यूटी मैगजीन वेनिटी फेयर के ज्वैलरी फोटोशूट में दीपिका का लुक काफी अटरैक्टिव है। इन दिनों कानों में विदआउट पेंडेंट बड़े-बड़े ईयररिंग का फैशन है। तो आप भी दीपिका के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 6
इस फोटो शूट में दीपिका एक ही कान में इयररिंग पहनी दिख रहीं हैं। इन दिनों एक कान में इयररिंग का भी काफी ट्रेड है। वैस्टर्न ड्रेस के साथ आप इस लुक को कैरी कर सकती हैं।
4 of 6
deepika
दीपिका का मोनोक्रोम लुक में बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं। फैशन ट्रेंड्स की बात करें तो इन दिनों मोनोक्रोम स्टाइल सभी के सिर चढ़कर बोल रहा है। ये हर किसी पर बेहद शानदार लगता है। इसकी वर्सटैलिटी तारीफ के काबिल है, इसे हर कोई अपने हिसाब से ड्रेस-अप या ड्रेस-डाउन कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
आजकल हाथों में हैवी रिंग्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। आपकी ड्रेस अगर सिंपल है तो आप हैवी रिंग्स पहनकर खुद को बेहतर लुक दे सकती हैं। जैसा दीपिका इस लुक में नजर आ रहीं हैं।
इससे पहले भी दीपिका ने ज्वैलरी फोटोशूट करवाया था। उसमे दीपिका हरे रंग के गाउन में है। इस रंग के कपड़ो के साथ आप गले को कवर करती हुई डायमंड या स्टोन की ज्वैलरी पहन सकती हैं।