शादी के कार्यक्रम के चलते पिछले काफी लंबे समय से हम बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भारतीय परिधानों में देख रहे हैं, लेकिन काम पर लौटने की तैयारी कर रही दीपिका की इस ड्रेस ने धूम मचा दिया। दीपिका ने फोटोशूट के दौरान डेनिम के ड्रेस का कॉम्बो किया था जो काफी ही सुंदर दिख रहा था। दीपिका ने डेनिम की जैकेट और डेनिम की ही स्कर्ट पहन रखीं थीं।
विज्ञापन
2 of 4
deepika padukone
दीपिका की ड्रेस को कनिका गोयल ने तैयार किया था। कनिका ने दीपिका की यह ड्रेस बब्बू द पेंटर के साथ मिलकर तैयार किया था। बता दें कि बब्बू इंडो-कैनेडियन ऑर्टिस्ट हैं। वह डेनिम जैकेट और स्वेट शर्ट पर देसी पॉप पेंटिंग करने के लिए फेमस हैं।
विज्ञापन
3 of 4
deepika padukone
दीपिका ने अपने आउटफीट के साथ ऑरेंज कलर का स्टिलेटोस पहन रखा था, जिसे क्रिश्चियन लुबोटिन ने तैयार किया था। क्रिश्चियन लुबोटिन एक फ्रेंच फैशन डिजाइनर हैं।
बता दें कि दीपिका और रणवीर की शादी को एक महीने हो गए हैं, जिसेक बाद दोनों कपल अब काम पर लौट आया है। अभिनेता रणवीर सिंह की नई फिल्म गली ब्वॉय आने वाली है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है।