फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा अंबानी के प्रीवेडिंग में लाल रंग में रंगी दीपिका पादुकोण, देखते रह गये रणवीर सिंह

Tue, 11 Dec 2018 03:40 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
deepika padukone - फोटो : instagram
विज्ञापन
अक्सर आपने देखा होगा शादी के बाद लड़कियां लाल रंग में ज्यादा नजर आती हैं। नई नवेली दुल्हन पर लाल रंग सुंदर भी बहुत लगता है। दीपिका पादुकोण भी शादी के बाद कई बार लाल रंग के कपड़ों में स्पॉट हो चुकी हैं। वैसे तो शादी के बाद उनके जितने भी लुक सामने आए हैं हर किसी में वह बेहद शानदार नजर आई हैं, लेकिन लाल रंग में वह जब-जब सामने आईं तब-तब लोगों का नजरें हटाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

deepika padukone - फोटो : instagram
हाल ही में ईशा अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी से दीपिका की तस्वीरें सामने आई, जिसमें वह ट्रेडिशनल अवतार में हैं। दीपिका के इस लुक की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं। इस साड़ी के साथ उन्होंने बैकलेस ब्लाउज पहना है, जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है।
 

deepika padukone - फोटो : instagram
अपने इस लुक को पूरा करने के लिए दीपिका ने लाइट मेकअप के साथ मांग में सिंदूर लगाया हुआ था। उन्होंने विंग आई लाइनर लगा रखा था, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा था। बात करें उनके हेयरस्टाइल की तो उन्होंने मेसी पौनी बनाई हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने कुंदन नैकलेस और गोल्डन डायमंड में ईयररिंग्स पहने हुए थे।

deepika padukone - फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर दीपिका का यह देसी लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- एक ही समय पर हॉट और सुंदर भी। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- किसी भी ड्रेस को ग्रेसफुली कैरी करना कोई आपसे सीखे।
विज्ञापन

deepika padukone - फोटो : instagram
बता दें, इससे पहले भी दीपिका का एक रेड लुक काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह सिर से लेकर पैर तर रेड कलर में नजर आई थीं। उन्होंने रेड कलर के ओवरसाइज स्वेटर के साथ मैचिंग स्कर्ट कैरी कर रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने मांग मे सिंदूर और हाथों में चूड़ा भी पहना हुआ था। लोगों को उनका यह लुक भी काफी पसंद आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें