फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में दीपिका को टक्कर देने के लिए रणवीर पहन रहे हैं ये खास ड्रेस, सबसे महंगे डिजाइनर ने की तैयार

Wed, 14 Nov 2018 11:01 AM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : instagram
बॉलीवुड के चहेते कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी में अब कुछ ही समय बाकी है। हर किसी को दोनों को दूल्हा दुल्हन के अवतार में देखने का बेसब्री से इंतजार है। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर ये दोनों शादी में कैसा ड्रेस पहनने वाले हैं? इसे लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ये तो हम सभी को मालूम है कि दोनों के शादी के आउटफिट डिजाइनर सब्यसाची ने तैयार किए हैं, लेकिन इसके अलावा अब रणवीर सिंह के शादी के जोड़े को लेकर कुछ और बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : instagram
लेटेस्ट रिपोर्टस की माने तो रणवीर शादी में कांजीवरम शेरवानी पहनने वाले हैं। वहीं इससे पहले दीपिका को लेकर खबर आई थी कि वह लाल रंग का लहंगा पहनने वाली हैं। दोनों के कपड़ों पर धागों का बारीकी से काम किया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : instagram
दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक इटली के लेक कोमो में दोनों के शादी के फंक्शन शुरू हो गये हैं। मालूम हो कि कुछ समय पहले ही ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की सगाई भी लेक कोमो की खूबसूरत वादियों में हुई थी। आज मेहंदी की रसम है। 14 और 15 नवंबर को दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे और 18 नवंबर को विवाहित जोड़ा भारत लौटेगा।

4 of 6
- फोटो : instagram
आपको बता दें, दीपिका और रणवीर की शादी दो रीति-रिवाजों से होगी। पहली कोंकणी रिवाजों से क्योंकि दीपिका कर्नाटक की सारस्वत ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखती हैं और उनकी मातृभाषा कोंकणी है। दूसरी सिंधी रिवाजों के मुताबिक, क्योंकि रणवीर सिंधी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : instagram
एक रिपोर्ट के अनुसार, कोंकणी रीति-रिवाजों से होने वाली शादी में दीपिका साड़ी पहनेंगी और इसके साथ सोने के आभूषण कैरी करेंगी। वैसे दीपिका अपनी कई फिल्मों में इस लुक में नजर आ चुकी हैं और इस बात इसमें कोई शक नहीं कि वह इस लुक में बेहद सुंदर नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : instagram
बात करें शादी की दूसरी सेरेमनी जिसमें सिंधी रीति-रिवाजों से शादी होगी। इसमें दीपिका लहंगा पहनेंगी। बताया जा रहा है कि उनके इस लहंगे का रंग गुलाबी और पर्पल होगा। इसके साथ वह रीगल जड़ाऊ नेकलेस कैरी करेंगी। ऐसा नेकलेस दीपिका ने फिल्म पद्मावत में जौहर सीन में पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें