बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस सब के बीच दीपिका एक और चीज को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई हैं और वह है उनका ब्रेसलेट।
विज्ञापन
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : Instagram
अगर आपने पिछले कुछ दिनों से उनकी तस्वीरों पर गौर किया होगा तो आपने देखा होगा कि वह हर मौके पर एक ब्रेसलेट पहने दिखाई देती हैं। दीपिका की यह तस्वीर करण के शो की है। इस तस्वीर में भी उनके हाथ में यह ब्रेसलेट साफतौर पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : Instagram
हाल ही में दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वह हमेशा की तरह स्टनिंग लग रहीं थीं। उन्होंने सफेद रंग की डायॉर की शर्ट, जोसेफ फैशन के ट्रेंच कोट और डेनिम जींस कैरी कर रखी थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने हाथ में सेलिन ब्रांड का ब्लू बैग ले रखा था।
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : Instagram
इस दौरान दीपिका के हाथ में वही लव ब्रेसलेट एक बार फिर दिखाई दिया जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दीपिका ने अपने हाथों में जो दो ब्रेसलेट पहने हैं उनमें से एक की कीमत 4.5 लाख है। जिससे आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं दोनों की कीमत 10 लाख के आसपास होगी।
सोशल मीडिया पर यूजर्स कमेंट कर दीपिका के इस ब्रेसलेट की तारीफ कर रहे हैं। वहीं बहुत सारे लोग अनुमान लगा रहे हैं कि ये ब्रेसलेट उन्हें रणवीर ने गिफ्ट किए है। आपको क्या सोचते हैं इस ब्रेसलेट के बारे में हमें कमेंट करके जरूर बताएं।