दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री की फैशनिस्ता हैं। आए दिन दोनों अपने ड्रेसेज और लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार फिर दोनों अपने कपड़ों को लेकर खबरों में हैं, लेकिन इस बार चर्चा का विषय कुछ अलग है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
deepika padukone
दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पर छाई हुई हैं। फिल्मफेयर के लिए कराया गया दीपिका का फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में दीपिका बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। इनमें एक तस्वीर में उन्होंने ब्लू कलर की फिटिड मिरर ड्रेस पहनी है, जो Atelier Zuhra ब्रांड की है।
विज्ञापन
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
दीपिका ने ड्रेस के साथ प्रिंटेड जैकेट कैरी की हुई है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए दीपिका ने बोल्ड आई लैशेज और मैसी हेयर किए हुए हैं। बता दें, कुछ दिन पहले दीपिका जैसी सेम ड्रेस करीना कपूर पहने नजर आ चुकी हैं, जिसकी वजह से दीपिका का यह लुक चर्चा में आ गया है।
4 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
Social media Summit Awards 2018 अटेंड करने के लिए करीना सिल्वर मिरर ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। उनकी यह ड्रेस लेबल एटेलियर जुहरा (Atelier Zuhra) ब्रांड की थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए करीना ने इस ड्रेस के साथ मैचिंग हील्स पहनी थी। बात करें उनके मेकअप की तो उन्होंने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिप शेड लगा रखा था। इसके अलावा उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ रखा है।
करीना और दीपिका की ड्रेस काफी हद तक एक जैसी हैं और एक ही ब्रांड की हैं। इसी के चलते दोनों के लुक की तुलना की जा रही है। एक तरफ करीना ने इस ड्रेस को सिंपल तरीके से कैरी किया है, वहीं दीपिका ने इसी ड्रेस को प्रिंटेड जैकेट के साथ टीम अप करके अलग लुक करने की कोशिश की है। अब यह आप तय करें कि दोनों में से किसका लुक आपको बेहतर लग रहा है और हमें कमेंट कर जरूर बताएं।