फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्सरा जितनी खूबसूरत दिखने के बावजूद ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, रणवीर की स्कर्ट ने किया सबको हैरान

Thu, 29 Nov 2018 10:02 AM IST
Trainee Trainee फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram
इटली में रॉयल वेडिंग के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का पहला रिसेप्शन मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में 28 नवंबर की शाम को किया गया। इस दौरान दोनों एक बार फिर रॉयल लुक में नजर आए, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। सोशल मीडिया पर दोनों के इस लुक की तस्वीरें हर तरफ छाई हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
deepika
रिसेप्शन में दीपिका ने आइवरी और गोल्ड कॉम्बिनेशन में चिकनकारी वर्क वाली साड़ी पहनी थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने इसके साथ भारी जूलरी टीमअप की थी। एक बार फिर दोनों ने मैचिंग कपड़े पहने थे। दीपिका की ये खूबसूरत ड्रेस अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन की है।
 
विज्ञापन

3 of 5
deepika, ranveer - फोटो : file photo
रणवीर ने भी दीपिका की ही तरह आइवरी और गोल्ड कॉम्बिनेशन की शेरवानी पहन रखी थी। शेरवानी के साथ उन्होंने स्कर्ट पहनी थी, जिसे रोहित बल ने डिजाइन किया है। सोशल मीडिया पर रणवीर के इस लुक को लेकर फैन्स काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
 

4 of 5
ranveer singh deepika padukone - फोटो : instagram
इससे पहले दीपिका के शादी से अब तक जितने भी लुक आए, लोगों ने उनको किसी न किसी का कॉपी बताया। वहीं इस बार दीपिका बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं, जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि फैंस को शायद उनका ये लुक पसंद आए। पर इस बार भी ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika
दीपिका के फैंस उनके इस लेटेस्ट लुक से भी निराश हैं। लोगों ने दीपिका के हेयरस्टाइल को लेकर कमेंट किए हैं। कुछ लोगों ने तो उन्हें हेयर स्टाइलिस्ट बदल देने की सलाह दी है। वहीं बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जिन्हें दोनों का आउटफिट पसंद नहीं आया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- जो भी मिलता है पहन लेते हो। एक दूसरे यूजर ने कहा- ये अब तक की सबसे गंदी ड्रेस है आपकी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें