फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड आउटफिट में कहर ढा रही हैं प्रियंका चोपड़ा, ड्रेस की कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे

Sun, 14 Oct 2018 07:22 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने जबरदस्त फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। फिर बात चाहे किसी इवेंट की हो या एयरपोर्ट लुक की वह हमेशा अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीतने में कामयाब होती हैं। इन दिनों प्रियंका की रेड ड्रेस में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। जिसके बाद प्रियंका के लुक की ही नहीं उनकी इस ड्रेस की भी काफी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में प्रियंका ने V-Neck Akris स्कर्ट पहनी हुई है। प्रियंका ने रेड टॉप के साथ रेड स्कर्ट के कॉम्बिनेशन को बहुत शानदार तरीके से कैरी किया हुआ है, लेकिन इसकी चर्चा की वजह इसकी कीमत है।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra
बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक, प्रियंका द्वारा पहनी गई शर्ट की कीमत 1,02,325 लाख है। इसके अलावा इसके साथ उन्होंने जो स्कर्ट पहनी है उसकी कीमत 1,75,939 रुपए है। तो कुल मिलाकर उनकी ड्रेस की कीमत 2,78,624 रुपए है।

4 of 5
priyanka chopra
इससे पहले प्रियंका अपने एक एयरपोर्ट लुक को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही थी। उन्होंने ग्रे ट्राउजर-शर्ट पहना हुआ था, जिसे सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी अब तक की सबसे खराब ड्रेस बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kim kardashian priyanka chopra
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर होंगे। फिल्म में प्रियंका और फरहान एक ऐसी बच्ची के माता-पिता की भूमिका में होंगे जो रोग प्रतिरोधी क्षमता की कमी से ग्रसित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें