कान फिल्म फेस्टिवल में धमाकेदार धेब्यू करने के बाद हिना खान एक बार फिर रेड कारपेट पर जलवे बिखेरती नजर आईं। जहां पहली बार वह डीप प्लंजिंग गाउन में स्टनिंग नजर आई थीं, वहीं इस बार सिल्वर मैटेलिक गाउन में उन्होंने महफिल लूट ली।
विज्ञापन
2 of 5
hina khan
- फोटो : instagram
रेड कारपेट पर वॉक करते हुए हिना के इस लुक ने वहां मौजूद सभी का दिल जीत लिया था। अपने इस लुक के लिए उन्होंने डार्क सिल्वर मेटैलिक Alin Le’ Kal गाउन चुना, जो उनकी टोन्ड बॉडी पर काफी जंच रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
hina khan
- फोटो : twitter
रेड कारपेट पर हिना का कॉन्फिडेंस काबिल-ए-तारीफ था। इसके साथ उन्होंने सिल्वर पम्प हील्स टीमअप किए हुए थे, जो उनके आउटफिट के साथ पूरी तरह मैच कर रहे थे। हिना के इस लुक में हेयरस्टाइल, मेकअप से लेकर सब कुछ परफेक्ट था।
4 of 5
hina khan
- फोटो : twitter
हिना ने अपने इस लुक से एक बार फिर साबित कर दिया कि वो एक स्टाइल दीवा हैं। बता दें, इससे पहले कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर हिना डीप नेक हैवी एम्बेलिश्ड ग्रे गाउन में नजर आई थीं। उनका यह ड्रेस Ziad Nakad ने डिजाइन किया था।
फैंस को हिना का पहला लुक भी काफी पसंद आया था और इस लुक की भी सोशल मीडिया पर लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। हिना के वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो हाल ही में उन्हें कसौटी जिंदगी की 2 के सेट पर फेयरवेल दिया गया। इस शो में वे कोमोलिका का किरदार निभा रही थीं।