दीपिका पादुकोण 72वां कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने गई हुई हैं। फ्रांस से दीपिका का कल रेड कारपेट लुक सामने आया था, जिसमें उन्होंने जबरदस्त एंट्री के साथ हर किसी का दिल जीत लिया था। इसके बाद दीपिका ने आज एक के बाद एक लुक अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किए हैं। खास बात यह है कि सभी में वह जबरदस्त नजर आ रही हैं।