फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2019: व्हाइट गाउन के बाद झीने टॉप में दीपिका ने बिखेरा जलवा, काली ड्रेस नहीं जमा पाई रंग

Fri, 17 May 2019 03:09 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण 72वां कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने गई हुई हैं। फ्रांस से दीपिका का कल रेड कारपेट लुक सामने आया था, जिसमें उन्होंने जबरदस्त एंट्री के साथ हर किसी का दिल जीत लिया था। इसके बाद दीपिका ने आज एक के बाद एक लुक अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किए हैं। खास बात यह है कि सभी में वह जबरदस्त नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
अपने इस लुक के लिए दीपिका ने व्हाइट नेट का टॉप और पैंट कैरी की है। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने कॉफी कलर की लिपस्टिक के साथ मिनिमल मेकअप किया हुआ है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
ट्रांसपेरेंट टॉप में दीपिका बेहद बोल्ड नजर आ रही है, लेकिन उन्होंने अपने इस लुक को इतनी खूबसूरती के साथ कैरी किया है कि हर कोई उनके इस लुक की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहा। दीपिका का यह ड्रेस Lorenzo Serafini के Philosophy कलेक्शन से है।
 

4 of 5
deepika padukone - फोटो : twitter
एक तस्वीर में वह ब्लू और व्हाइट स्ट्राइप्ड पैंट सूट में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने ऑरेंज कलर की हील्स पहन रखी है। दीपिका का ये बॉसी अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : twitter
बात करें तीसरे लुक की तो इसमें दीपिका ने ब्लैक और नियॉन ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग सनग्लास भी लगा रखा है। फैंस को दीपिका की यह ड्रेस उनके रेड कारपेट लुक और दूसरे लुक की तुलना में इतनी खास नहीं लगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें