फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना से पहले कांस में ये 5 अभिनेत्रियां भी दिखा चुकी हैं अपने हुस्न का जलवा

Thu, 26 Apr 2018 09:59 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
cannes
बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने कांस के रेड कार्पेट पर शिरकत करके लाखों लोगों को अपने हुस्न और अदा का कायल बना दिया है। हाल ही में आई एक खबर की मानें तो इस साल बॉलीवुड की क्वीन भी रेड कार्पेट में हिस्सा लेने वाली हैं। आइए जानते हैं अब तक बॉलीवुड की कौन सी हसीनाएं इसमें हिस्सा ले चुकी हैं।  
विज्ञापन

2 of 7
ऐश्वर्या राय बच्चन
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन जब भी कांस के रेड कार्पेट पर आती हैं तो हर किसी की नजरे सिर्फ उन्ही पर टिकी रहती हैं।पिछले साल कांस में हिस्सा लेने पहुंची ऐश्वर्या राय किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही थी। ऐश्वर्या ने अपने पहले दिन डिजाइनर माइकल सिन्को के डिजाइनर ब्लू कलर के ब्रोकेड बॉल गाउन को पहना। ऐश्वर्या इस गाउन में एक प्रिंसेस लग रही थी। बता दें, ऐश्वर्या राय इस फेस्टिवल में 16 बार हिस्सा ले चुकी हैं। पिछले साल वो यहां कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियाल पेरिस का प्रतिनिधित्व करने पहुंची हुई थीं। 

 
विज्ञापन

3 of 7
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण पिछले साल कांस फिल्म फेस्टिवल में वाइन कलर की ड्रेस में काफी हॉट एंड सेक्सी लग रही थीं। उनकी ड्रेस के साथ किए गए डार्क मेकअप ने दीपिका को गजब का खूबसूरत बना दिया। दीपिका ने अपनी इस नेट वाले गाउन के साथ मेल खाती हुई बेहद सिंपल ज्वैलरी पहनी जबकि ज्वैलरी के नाम पर उन्होंने इस ड्रेस के साथ कानों में ईयररिंग्स और उंगली में सिर्फ एक अंगूठी पहनी हुई थीं।

4 of 7
मल्लिका शेरावत
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत की अदाओं और फैशन का हर कोई दीवाना है। पिछले साल हुए 70वें कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों के बीच मल्लिका शेरावत ने भी कांस के रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरे। 
विज्ञापन

5 of 7
सोनम कपूर
युवाओं की स्टाइल आइकन सोनम कपूर को लोग ऐसे ही अपना फैशन आइकन नहीं मानते। इस फोटो में  31 साल की सोनम कपूर ने कांस के रेड कार्पेट के लिए एली साब का डिजाइनर पीच कलर गाउन चुना। इस फिश कट गाउन में वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। 
 
विज्ञापन

6 of 7
श्रुति हसन
अपनी फिल्म 'संघमित्रा' को प्रमोट करने के लिए पहली बार कांस जाने वाली श्रुति हसन ने अपनी ड्रेस से सबको बेहद निराश कर दिया था। श्रुति के फैंस को उम्मींद थी कि वो अपनी ड्रेस से अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी। लेकिन हकीकत में इसका बिल्कुल उलट हो गया। श्रुति ने इस फोटो में काले रंग का एक गाउन पहना हुआ था। इस गाउन में श्रुति बहुत ही एक्सपोजिंग लग रही थी। जहां तक उनके मेकअप की बात है वो ठीक था। श्रुति रेड कारपेट पर संगीत के जादूगर ए आर रहमान के साथ आई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कंगना रनौत
खबरों की मानें तो बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस क्वीन कंगना रनौत इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने वाली हैं। कंगना कांस फिल्म फेस्टिवल में एक ब्रांड एम्बेसडर के रूप में उपस्थित रहेंगी।बताया जा रहा है कि कंगना, भारत के चुनिंदा कलाकारों के साथ कांस में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस साल होने वाला 71 वां कांस फिल्म फेस्टिवल 8 मई से 19 मई तक चलेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें