aishwarya rai
कांस फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या ने जितनी बार भी ट्रेडिशनल आउटफिट पहने हैं, हर बार फैंस उनसे निराश हुए हैं। 2013 में एक तरफ जहां उन्होंने एक से बढ़कर एक गाउन से वाह-वाही लूटी, वहीं उन्होंने डिजाइनर सब्यसाची की ये गोल्डन और ब्लैक साड़ी पहनी, जो उनकी पर्सनैलिटी को बिल्कुल भी सूट नहीं कर रही थी। बालों पर उन्होंने जो गोल्डन एक्सैसरी पहनी रखी थी, जिसने उनके लुक को और भी ज्यादा खराब बनाया। ऐश ने तरुण तहलानी के कलेक्शन से गोल्डन साड़ी पहनी। उनके इस लुक को कांस रेड कारपेट का सबसे वाहिआत लुक कहा जाता है।