फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद कपड़ों में सितारों ने दी चांदनी को श्रद्धांजलि, ऐश्वर्या से लेकर रेखा तक की देखें तस्वीरें

Fri, 02 Mar 2018 12:28 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रविवार को श्रीदेवी की मौत के बाद पूरा देश आज उनके अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में पहुंचा हुआ है। इस मौके पर ऐश्वर्या राय से लेकर रेखा तक सभी अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड की इस चांदनी को अपने सादगी भरे अंदाज में सफेद कपड़े पहनकर श्रद्धांजलि दी। आइए देखते हैं कौन क्या पहनकर बॉलीवुड की इस 'चांदनी' को अपना आखिरी नमन करने आया।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड के तमाम दिग्गज भी अपनी 'चांदनी' को अंतिम विदाई देने पहुंच रहे हैं। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुंबई पुलिस का बैंड सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंच चुका है।
विज्ञापन

3 of 7
सोनम कपूर
सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सुबह ही श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने पहुंची थीं। जहां पहले से ही उनका पूरा परिवार मौजूद है। धीरे-धीरे बॉलीवुड से जुड़े तमाम लोग स्पोर्ट्स क्लब पहुंच रहे हैं।

4 of 7
madhuri dixit
माधुरी दीक्षित
श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने माधुरी दीक्षित अपने पति के साथ पहुंची। करण जौहर, उर्वशी रौतेला, ठाकरे परिवार और सुष्मिता सेन श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 7
रेखा
श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देते हुए दिग्गज अदाकारा रेखा भी नजर आईं। खबर है कि श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। अंदर की जिम्मेदारियां रानी मुखर्जी संभाल रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए दीपिका पादुकोण भी सेलीब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब पहुंचीं। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रीदेवी को आखिरी विदाई देने के लिए अजय देवगन अपने परिवार के साथ पहुंचे। इस मौके पर बॉलीवुड फिल्ममेकर इम्तियाज अली और कोरियोग्राफर सरोज खान भी श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें