'फैशन के पैशन' कॉलम में आज हम बात करेंगे लैक्मे फैशन वीक विंटर/फेस्टिव 2018 में बॉलीवुड के सितारों के स्टनिंग अंदाज के साथ जोरदार एंट्री के बारे में। फैशन शो की शुरुआत की बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के साथ हुई। वह अपने भाई साकिब सलीम के साथ रैंपवॉक करती नजर आईं। वहीं सोहा अली खान ने अपने वैस्टर्न लुक से लोगों को खूब आकर्षित किया और बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी ने एंट्री के साथ ही लूट ली शो की सारी लाइमलाइट।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
huma qureshi
सबसे पहले हुमा कुरैशी अपने भाई साकिब सलीम के साथ रैप पर उतरी। इस दौरान उन्होंने अनीता शर्मा की ट्रेडिशनल एजेंडर जापानी आउटफिट से इंस्पायर्ड कलेक्शन कैरी किया था। ऐसा पहली बार हुआ था जब दोनों भाई बहन साथ में रैंप पर नजर आए। रैंप पर दोनों ने बिंदास लुक से लोगों को दिल जीता।
विज्ञापन
3 of 5
soha ali khan
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान लेबल 'Smartwater' की कलैक्शन 'द प्लेटफॉर्म' के लिए रैंप वॉक की। वैस्टर्न लुक में सोहा बहुत स्टनिंग नजर आ रही थी। उन्होंने ओरगेंजा ब्लाउज के साथ लाइट ब्लू कलर पेंसिल स्कर्ट के साथ नेवी ब्लू जैकेट कैरी किया था। मिनिमल मेकअप और हाई पोनीटेल के साथ सोहा ने अपने लुक को कंप्लीट किया।
4 of 5
karishma kapoor
इसके बाद मशहूर डिजाइनर अर्पिता मेहता के लिए करिश्मा कपूर ने रैंप वॉक की। अर्पिता के शानदार कलेक्शन का नाम 'La Fleur' था। करिश्मा ने ब्लैक साड़ी के साथ स्लीव्लेस ब्लाउज औक जैकेट कैरी किया। इसके साथ ही उन्होंने हाथ में ग्लिटरी वर्क क्लच ले रखा था।
डिजाइनर नचिकेत बर्वे की कलैक्शन 'Millennial Maharani' की शोस्टॉपर बनी जाह्नवी कपूर ने जैसे ही रैंप पर एंट्री की वैसे ही लोगों की नजरें दोनों पर आकर टिक गई। जाह्नवी ने ब्लू और पिंक पॉकेट स्टाइल फ्लोरल इम्ब्रॉयडरी वर्क लहंगा पहना था, जिसमें वह काफी गॉर्जियस लग रही थी।