फैशन के मामले में प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी झंडे गाड़ चुकी हैं। चाहे वो ऑस्कर की सफेद ड्रेस हो या एम्मी का लाल गाउन, प्रियंका ने हर जगह ट्रेंड सेट किया है। अब मैडम अपने लिप शेड्स की वजह से भी फैशन जगत में छाई हुई हैं। यूं तो वो अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं, लेकिन हॉलीवुड पहुंचने के बाद से प्रियंका अपने लिप शेड्स को लेकर भी खूब एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। आप भी जरूर ट्राई कीजिए प्रियंका के ये 7 लिप शेड्स
विज्ञापन
2 of 8
ग्रे-
प्रियंका के जिस लिप शेड की चर्चा सबसे ज्यादा है वो है ये ग्रे लिप कलर। प्रियंका ने हाल ही में यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की जो देखते ही देखते हिट हो गई। रेड और पिंक से हटकर आप इसे ट्राई कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
चेरी न्यूड-
प्रियंका का ऑस्कर में लगाया हुआ चेरी न्यूड लिप शेड खूब सुर्खियों में रहा। सफेद रंग के कपड़ों के साथ यह रंग खूब फबता है।
4 of 8
रोजी पिंक-
रोजी पिंक लिप शेड को प्रियंका बखूबी कैरी करती हैं। दिन में आउटिंग के लिए यह एक अच्छी च्वाइस है।
विज्ञापन
5 of 8
बोल्ड रेड-
एम्मी अवार्ड के दौरान प्रियंका के लाल गाउन के साथ-साथ लाल लिप शेड भी खूब हिट हुआ। किसी भी पार्टी के लिए ये एक परफेक्ट लिप कलर है।
विज्ञापन
6 of 8
कोरल-
कोरल एक सटल लिप कलर है जो हर रंग के कपड़ों के साथ अच्छा लगता है।
विज्ञापन
7 of 8
वाइन-
वाइन कलर इस वक्त काफी फैशन में है। फॉल विंटर सीजन में ये कलर काफी इन है और एक बार आपको जरूर ये लिप कलर ट्राई करना चाहिए।