फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड की इस पॉपस्टार ने दीपिका पादुकोण को किया कॉपी, यकीन नहीं तो खुद देख लीजिए तस्वीरें

Wed, 05 Dec 2018 01:43 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
deepika beyonce - फोटो : instagram
विज्ञापन
आपने ऐसा तो बहुत बार देखा और सुना होगा जब बॉलीवुड दीवाज ने हॉलीवुड स्टार के ड्रेस को कॉपी किया हो, लेकिन ये आपने शायद ही देखा हो कि कोई हॉलीवुड की जानी-मानी हस्ती बी टाउन दीवा को कॉपी कर रही हो। हाल ही में कुछ ऐसा ही देखने को मिला जिससे मालूम होता है कि हॉलीवुड स्टार भी बी टाउन दीवाज के फैशन सेंस पर नजर रखती हैं और फॉलो भी करती हैं।
विज्ञापन

deepika beyonce - फोटो : instagram
हाल ही में साऊथ अफ्रीका में हुए ग्लोबल सीटिजन फेस्टिवल में पॉप स्टार बेयोन्से ने अपनी शानदार परफार्मेंस दी। इस दौरान उन्होंने पिंक कलर का कोटयोर गाउन पहना हुआ था, जो आशी स्टूडियो के कलेक्शन में से हैं।
 

deepika beyonce - फोटो : instagram
अपने लुक को पूरा करने के लिए बेयोन्से ने लाइट मेकअप और बालों को खुला रखा है। इसके साथ उन्होंने सिल्वर पंप हील्स और हूप इयररिंग्स कैरी किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ड्रेस से मैचिंग पिंक लिपस्टिक लगा रखी है, जो उन पर काफी फब रही है।
 

deepika beyonce - फोटो : instagram
बता दें, दीपिका ने बेयोन्से जैसी ये सेम ड्रेस फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान पहनी थी। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने मैसी बन बनाया था। फुटवियर में उन्होंने मैचिंग पिंक हील्स पहनी थी।
 
विज्ञापन

deepika beyonce - फोटो : instagram
मेकअप में दीपिका ने स्मोकी आइज के साथ न्यूड लिपस्टिक लगाई थी, जो उनके इस लुक और ज्यादा परफेक्ट बना रही थी। इस दौरान उनकी पैपराजी को पोज देते हुए एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी जिसमें वह जीभ निकाल कर चिढ़ा रही थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें