फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया और दिशा पाटनी ने आकाश अंबानी की सगाई में लूटी महफिल, रेखा पर से तो नजरें हटाना होगा मुश्किल

Sun, 01 Jul 2018 01:26 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood celebs at akash ambani engagement
बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई हो चुकी है। पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की जो बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे थे। सभी ने एक से बढ़कर एक डिजाइनर आउटफिट पहनी, मगर कुछ सितारों ने अपने लुक और ड्रेस से सभी को कायल कर दिया।
विज्ञापन

2 of 6
alia bhatt at akash ambani engagement
आलिया भट्ट
इंगेजमेंट पार्टी में आलिया ट्रैडीशनल अंदाज में नजर आईं। इस खास मौके पर उन्होंने संदीप खोसला द्वारा डिजाइन गोल्डन लहंगा कैरी किया था। हैवी इम्ब्रॉयडरी डीप नेक ब्लाउज उन पर काफी फब रहा था। इसके साथ आलिया ने खुले बाल किये थे जो उनके ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट कर रहे थे। 
 
विज्ञापन

3 of 6
kiara advani at akash ambani engagement
कियारा आडवानी
इस मौके पर लस्ट स्टोरी फेम कियारा आडवानी गोल्डन लहंगे में नजर आईं।उनकी डीप नेक चोली उन्हें बेहद हॉट लुक दे रही थी। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उनकी ड्रेस की बहुत तारीफ की। कियारा के इस लुक ने कई बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को स्टाइल के मामले में मात दे डाली। 

4 of 6
rekha at akash ambani engagement
रेखा
पार्टी में शामिल लोगों की उस समय निगाहें ठहर गई जब बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा ने महफिल में शिरकत की। रेखा ने इस मौके पर सिल्क गोल्डन कलर की साड़ी कैरी की थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। बालों में गजरा और मैचिंग गोल्डन कलर की ज्वैलरी उनके लुक को पूरा कर रहा थे। 
विज्ञापन

5 of 6
navya nanda at akash ambani engagement
नव्या नंदा
हमेशा लाइमलाइट में रहने वाली स्टार किड नव्या नंदा इस फंक्शन में ब्लू साड़ी में बहुत स्टनिंग लग रही थीं। नव्या ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों में टीका और लाइट मेकअप किया था। उनके साथ उनकी मां श्वेता भी वाइट साड़ी में गार्जियस लग रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
disha patani at akash ambani engagement
दिशा पाटनी
पार्टी में दिशा पाटनी ने गोल्डन लहंगा पहना हुआ था। दरअसल पार्टी की कलर थीम गोल्डन थी। इसलिए ज्यादातर सेलिब्रिटीज गोल्डन कलर में नजर आए। पार्टी में दिशा टाइगर के साथ आईं थी। दोनों ने साथ में मीडिया के सामने पोज दिए। मौके के हिसाब से दिशा बिल्कुल परफेक्ट नजर आ रही थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें