फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उड़ाया आयशा टाकिया के लुक का मजाक, बोले- तुरंत बुर्का पहन लो नहीं तो...

Tue, 23 Oct 2018 06:03 PM IST
Riya Kumari फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ayesha takia
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया पिछले सात साल से फिल्मों से दूर हैं। लंबे समय के बाद हाल ही में उन्हें मुंबई के बांद्रा में एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों की बाढ़ आ गई है। इन तस्वीरों में वह एकदम अलग दिख रही हैं। वह पहले से बहुत मोटी हो गई हैं। इतना ही नहीं उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
ayesha takia
आयशा के इन तस्वीरों पर लोग उनके फिगर को लेकर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उन्हें राखी सावंत बता रहा है तो किसी ने उन्हें गरीबों की 'किम कार्दशियन' बताया।

विज्ञापन

3 of 5
ayesha takia
एक यूजर ने आयशा की तस्वीर पर कमेंट कर लिखा- 'क्या से क्या हो गया, सर्जरी बेवफा हो गई।' एक दूसरे यूजर ने आयशा को सलाह देते हुए लिखा कि उन्हें तुरंत बुर्का पहन लेना चाहिए और दूसरों को डराना बंद कर देना चाहिए।
 

4 of 5
Ayesha Takia
आपको बता दें, ऐसा पहले बार नहीं है, इससे पहले भी आयशा सर्जरी को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं, इस बार भी लोग उनके लुक को लेकर सवाल उठा रहे हैं। फैंस कमेंट कर पूछ रहे हैं कि वह इतनी सुंदर थीं, उन्हें सर्जरी कराने की क्या जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayesha Takia
बता दें, आयशा ने 2004 में फिल्म टार्जन: द वंडर कार से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने दिल मांगे मोर, सोचा ना था, डोर, कैश, संडे, दे ताली, वॉन्टेड, पाठशाला जैसी फिल्मों में काम किया। आखिरी बार वह साल 2011 में फिल्म मोड में नजर आईं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें