बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ऐसे हैं जो खुद तो सुर्खियां बटोरते ही हैं, उनके बच्चे भी लाइमलाइट हासिल करने में माहिर हैं। ऐसे स्टार किड की फेहरिस्त में शामिल है किंग खान के बेटे आर्यन और चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे का नाम जो अपने लुक की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। साथ ही कहा जा रहा है कि ये दोनों किड काफी हद तक मिलते जुलते दिखाई देते हैं।
पढ़ें- सोनम को स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ खुद भी स्टाइल में रहती हैं रिया कपूर
विज्ञापन
2 of 5
फैशन स्ट्रीट
चंकी पाडें की बेटी अनन्या सुहाना की करीबी दोस्त हैं और वो दोनों एक साथ कई बार पार्टियां करते हुई स्पॉट की जाती हैं। ठीक वैसी ही दोस्ती सुहाना और आर्यन की अहान के साथ भी है।
पढ़ें- फैशन के मामले में सारा-जाह्नवी से कम नहीं हैं चंकी पांडे की बेटी
विज्ञापन
3 of 5
फैशन स्ट्रीट
अहान और आर्यन के लुक को अगर देखेंगे तो काफी हद तक आपको एक सा लगेगा। यहां तक कि उनका फेसकट भी एक सा लगता है।
4 of 5
फैशन स्ट्रीट
एक जैसे दिखने को लेकर अहान की राय एकदम अलग है। एक वेब पोर्टल में छपी खबर के मुताबिक अहान का कहना है, 'हो सकता है लोगों को हम हाइट, पर्सनालिटी और पोज देने के अंदाज से एक जैसे लगते हों, लेकिन सही मायनों में हम दोनों एक दूसरे से काफी अलग हैं।'
इन दोनों स्टार किड की उम्र 19 साल है। हाल ही में अहान ने पहली बार लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया और डिजाइनर नंदिता मथानी के कलेक्शन को पेश किया हालांकि आर्यन ने अभी भी इस चकाचौंध से दूरी बनाकर रखी हुई है।