फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खबरों के बीच अर्जुन कपूर के साथ देर रात स्पॉट हुईं मलाइका, ब्लैक लुक में दोनों ढा रहे थे कहर

Sat, 19 Jan 2019 03:23 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : instagram
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। दोनों आए दिन एक दूसरे के साथ पार्टी करते हुए नजर आते हैं। दोनों अक्सर इवेंट्स और पार्टीज में भी साथ-साथ पहुंचते हैं। पिछले कुछ समय से दोनों की केमिस्ट्री जिस तरह नजर आ रही है, उसे देखकर दोनों के अफेयर की खबरों पर मुहर लगती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

2 of 5
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : instagram
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एक बार फिर साथ में पार्टी करते हुए स्पॉट किया गया है, जिसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं। इस दौरान दोनों ब्लैक कलर में नजर आए। वहीं अर्जुन कपूर का नए लुक की चर्चा हर तरफ हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
malaika arora
पार्टी करने पहुंची मलाइका ने पोल्का डॉट प्रिंटेड थाई स्लिट ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वह हमेशा की तरह हॉट नजर आ रही थीं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए मलाइका ने लाइट मेकअप के साथ बालों को खुला किया हुआ था।

4 of 5
malaika arora
मलाइका को ज्वॉइन करने के लिए करिश्मा कपूर और उनकी बहन अमृता अरोड़ा भी पहुंचीं। करिश्मा और अमृता भी ब्लैक लुक में नजर आईं। इस दौरान करिश्मा ने ब्लैक जींस और टीशर्ट को गोल्डन स्नीकर्स शूज के साथ पेयरअप किया हुआ था, वहीं अमृता ने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस को पिंक हील्स के साथ टीम अप किया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
malaika arora arjun kapoor
बता दें हाल ही में चैट शो कॉफी विद करण में स्पेशल अपीयरेंस के तहत मलाइका पहुंची थीं, जिसमें करण ने उन्हें छेड़ते हुए कहा कि 2019 में एक और शादी हो सकती है। वहीं कुछ दिनों पहले मलाइका को अर्जुन कपूर के घर के बाहर देखा गया था। मलाइका और अर्जुन के फैंस को दोनों के रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें