बॉलीवुड की टॉप ऐक्ट्रेसस में शुमार अनुष्का शर्मा अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ लाजवाब फैशन सेंस के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। बात फिर वेस्टर्न की हो या इंडियन, अनुष्का हर आउटफिट में गजब नजर आती हैं। अनुष्का के फैशन सेंस की सबसे खास बात यह है कि वह स्टाइलिश के साथ-साथ कंफर्टेबल कपड़ें कैरी करती हैं।