फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार इस लुक में नजर आईं अनुष्का शर्मा, देखकर विराट कोहली भी हो जाएंगे रोमांटिक

Thu, 20 Sep 2018 12:52 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
anushka sharma green chanderi saree
आज कल अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' को लेकर बिजी हैं। अनुष्का की यह फिल्म रिलीज होने से पहले काफी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ फिल्म में अनुष्का के देसी लुक पर बने फनी जोक्स काफी वायरल हो रहे हैं। देसी लुक के बाद इन दिनों अनुष्का का एक नया लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
विज्ञापन

2 of 4
anushka sharma green chanderi saree
दरअसल हाल ही में अनुष्का ने एक  अवार्ड शो में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने ग्रीन कलर की चंदेरी सिल्क साड़ी कैरी की हुई थी, जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।
विज्ञापन

3 of 4
anushka sharma green chanderi saree
अनुष्का ने ग्रीन साड़ी के साथ गले में डायमंड का चोकर और कानों में छोटे-छोटे गोल्डन ईयररिंग्स पहने हुए थे। इसके अलावा उन्होंने हाथों में भी गोल्डन चूडियां पहनी हुई थी। मेकअप की बात करे तो अनुष्का ने लाइट मेकअप और ग्रीन कलर की बिंदी लगाई थी। लाइट पिंक कलर की लिपस्टिक उनके लुक को पूरा कर रही थी।
विज्ञापन

4 of 4
anushka sharma green chanderi saree
आपको बता दें, अनुष्का 'स्मिता पाटिल मेमोरियल अवॉर्ड' लेने पहुंची थी। इंड्रस्टी में पूरे 10 साल होने के मौके पर आयोजित किए गए ग्लोबल अवॉर्ड्स में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और पियूष गोयल ने अनुष्का को इस सम्मान से सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें