बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म 'जीरो' को प्रमोट करने के लिए शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ टीवी शो 'सा रे गा मा' के सेट पर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की वन शोल्डर ड्रेस कैरी कर रखी थी, जो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रही है।
anushka sharma
- फोटो : instagram
इस दौरान अनुष्का ने व्हाइट कलर का फैदर स्लीव्स वन शोल्डर व्रेप ड्रेस पहन रखी थी। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप के साथ पर्ल इयरिंग्स कैरी कर रखे थे। इसके अलावा उन्होंने बन बना रखा था, जो उनके लुक को चार चांद लगा रहा था।
anushka sharma
- फोटो : instagram
अनुष्का ने इस व्हाइट ड्रेस को सिल्वर हील्स के साथ टीमअप किया हुआ था। उनका ये खूबसूरत ड्रेस डिजाइनर गौरी और अनामिका के कलेक्शन RTW 19 में से है।
anushka sharma
- फोटो : instagram
बात करें अनुष्का के इस ड्रेस की कीमत की तो इसकी जानकारी खुद गौरी और अनामिका ने अपने ऑफिशियल इंस्ट्राग्राम अकाउंट में दी है। दरअसल, एक यूजर ने उनके द्वारा अनुष्का की इस ड्रेस में पोस्ट की गई तस्वीर पर इसकी कीमत पूछी जिसके जवाब में उन्होंने इसकी कीमत 38 हजार रुपए बताई है।
anushka sharma
- फोटो : instagram
बता दें कि फिल्म जीरो में अनुष्का एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जो चल फिर नहीं पाती है और हमेशा व्हीलचेयर पर रहती है। उसे ऐसी बीमारी है जो ठीक से बोल भी नहीं पाती है। वहीं फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान 40 साल के बौने आदमी का रोल निभा रहे हैं।