जल्द ही टेलीविजन पर 'नागिन' के रूप में नजर आने वाली अनीता हसनंदानी असल जिंदगी में काफी स्टाइलिश है। यहां तक की उन्हें टेलीविजन की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस भी कहा जाता है। अक्सर उनके स्टाइल ट्रेडिंग बन जाते हैं लेकिन रियल लाइफ में वो किसी ट्रेंड को फॉलो नहीं करती।
विज्ञापन
2 of 5
Anita Hassanandani
अनीता इंडियन के साथ साथ वेस्टर्न ड्रेसेज को भी काफी पसंद करती हैं। हालांकि दोनों ड्रेस में वह एकदम परफेक्ट लगती है। अनीता का कहना है कि ड्रेस से न केवल आपकी पर्सनैलिटी लोगों को दिखती है बल्कि आपके मूड कैसा है ये भी आसानी से पता चल जाता है। बस इतना जरूर है कि जो भी पहने उसमें कम्फर्टेबल फील करें।
विज्ञापन
3 of 5
Anita Hassanandani
अनीता इस समय फेमस सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में शगुन का किरदार निभा रही हैं। अपने इस किरदार की तरह ही अनीता अक्सर ड्रेसिंस सेन्स में बदलाव करती हुई दिखाई देती हैं। इस सीरियल में वैसे तो शगुन ज्यादातर साड़ी ही कैरी करती है लेकिन उनके ब्लाउज इतने स्टाइलिश होते हैं कि वो काफी हॉट एंड सेक्सी लगती है।
4 of 5
Anita Hassanandani
अनीता को एकता कपूर की फेवरेट एक्ट्रेस कहा जाता है और वो अक्सर उनके साथ पोज देती हुई नजर आती हैं। फैशन के बारे में अनीता का कहना है कि हमेशा अपने स्टाइल को बदलते रहना चाहिए हालांकि ज्यादातर मौके पर उन्हें सिंपल और क्लासी रहना पसंद है।
स्टाइल के मामले में अनीता ने अपनी एक अलग पहचान बना ली है और सोशल मीडिया पर डिफरेंट पोज में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। ड्रेस के साथ अनीता को एसेसरीज और मेकअप करना काफी पसंद है इसके साथ ही वो मेकअप और ब्रेक योर लुक की थ्योरी में विश्वास रखती हैं।