फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट के 5 लाख के बैग को लोगों ने बताया 'कलंक', फिल्म के साथ स्टाइल भी फ्लॉप

Wed, 01 May 2019 03:03 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt
आलिया भट्ट अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ जबरदस्त ड्रेसिंग सेंस के लिए सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी फिल्म 'कलंक' रिलीज हई है, लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उनके एक से बढ़कर एक लुक सामने आए थे,जिन्हें लोगों ने भी काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt
आलिया का एक एयरपोर्ट लुक सामने आया, जिसमें वह कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट कलर की प्लेन टीशर्ट के साथ डार्क ब्लू फ्लेयर्ड जींस पहनी हुई थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने खुले बालों के साथ गॉगल और व्हाइट स्नीकर्स पहन रखे थे।
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt
इस दौरान आलिया ने रेड कलर का Chanel ब्रांड के दो स्लिंग बैग कैरी किए हुए थे। दो एक जैसे बैग करने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बता दें, आलिया ने जो बैग कैरी किए हुए हैं असल में वह दो नहीं एक ही है। आलिया का यह बैग Chanel ब्रांड के Spring Collection 2019 में से एक है। 

4 of 5
alia bhatt
आलिया के इस लुक को देखकर यूजर्स उनकी जमकर खींचाई कर रहे हैं। आलिया के इस बैग को किसी ने कलंक बताया तो कोई बोला बकवास। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ऐसा लग रहै है जैसे बैग बेचने निकली हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt
अब बात करें आलिया के इस अजीब बैग की कीमत की तो उनके इस Chanel ब्रांड Lambskin, Imitation Pearls & Gold-Tone Metal बैग की कीमत $7,800 यानी करीब 5 लाख 45 हजार 473 रुपए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें