फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी ड्रेस में आलिया को देखते रह गए रणबीर कपूर, रात के अंधेरे में एक साथ हुए स्पॉट

Tue, 30 Jul 2019 11:38 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alia ranbir - फोटो : amar ujala
बॉलीवुड गलियारे में पिछले काफी समय से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिलेशनशिप की काफी चर्चा है। दोनों साथ में फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। अक्सर पार्टी और इवेंट्स में भी दोनों साथ नजर आते हैं, जिस वजह से मीडिया में दोनों के रिश्ते की खबरें हैं। हाल ही में दोनों एक बार फिर साथ नजर आएं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : amar ujala
इन तस्वीरों में आलिया हमेशा की तरह स्टाइलिश नजर आ रही हैं। आलिया ने बेज कलर की नी लेंथ ड्रेस पहनी है, जो उन पर काफी जंच रही है। अपने इस आउटफिट के साथ उन्होंने मैचिंग फुटवियर पहनी है।
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt - फोटो : amar ujala
अपने लुक को पूरा करने के लिए आलिया ने मिनिमल मेकअप के साथ सेंटर पार्टीशन कर बन बनाया हुआ है। इसके साथ उन्होंने किसी तरह की कोई ज्वैलरी नहीं पहनी है। आलिया का यह सिंपल अंदाज बेहद क्लासी लग रहा है। 

4 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
रणबीर कपूर इस दौरान डार्क कलर की टी-शर्ट और ट्राउजर में नजर आए। दोनों की ये तस्वीरें धर्मा प्रोडक्शन के पुराने ऑफिस के बाहर की हैं। बता दें कि आलिया पिछले दिनों ऊटी में थीं, जहां वह अपने पिता महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' के शूटिंग शेड्यूल में व्यस्त थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranbir kapoor, alia bhatt - फोटो : social media
रणबीर इन दिनों फिल्म 'शमशेरी' की शूटिंग कर रहे हैं। फैंस को आलिया और रणबीर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में ये दोनों पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आनेवाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें