फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 लाख का सूट पहन वरुण के साथ निकलीं आलिया भट्ट, लुक ने लूट ली सारी लाइमलाइट

Sat, 23 Mar 2019 11:02 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt
आलिया भट्ट ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। इसके अलावा उन्होंने अपने जबरदस्त फैशन सेंस से भी लोगों का दिल जीत रखा है। वह हर मौके पर शानदार लुक में नजर आती हैं। फिर चाहे बात उनके जिम लुक की करें या रेड कार्पेट लुक की फैशन गेम में वह हमेशा आगे रहती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt
हाल ही में आलिया की फिल्म 'कलंक' का दूसरा गाना 'First Class' रिलीज हुआ। इस दौरान आलिया ब्लैक लुक में नजर आईं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आलिया ने अपने इस लुक के लिए अनीता डोंगरे के कलेक्शन से ब्लैक शरारा सूट पहना था।
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt
आलिया ने अपने लुक को पूरा करने के लिए कानों में खूबसूरत सिल्वर ईयररिंग्स और पैरों में सिल्वर कोल्हापुरी चप्पल पहनी थीं। आलिया ने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी और माथे पर छोटी सी बिंदी लगा रखी थी, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रही थी।

4 of 5
alia bhatt
आलिया के सूट पर पूरे में सिल्वर एंब्राइड्री की गई थी। वहीं इस दौरान आलिया के साथ वरुण धवन भी थे। वरुण भी ब्लैक अवतार में नजर आए। उन्होंने ब्लैक कलर का कुर्ता पायजामा पहना और साथ में ब्लैक शूज पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt
अगर आप आलिया का यह लुक कॉपी करना चाहती हैं तो बता दें अनीता डोंगरे कलेक्शन के इस शरारा सूट की कीमत 96 हजार रुपए है। आप चाहें तो इसे किसी पार्टी में इसे पहन सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें