आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर की बात अब किसी से छिपी नहीं है। दोनों अमूमन हर इवेंट में साथ पहुंचते हैं और साथ में खुश भी नजर आते हैं। खबर है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। सोशल मीडिया पर इस कपल की क्यूट तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रहे हैं। हर तरफ दोनों की इन तस्वीरों की चर्चा हो रही है।