आलिया भट्ट अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनका एक से बढ़कर एक नया लुक वायरल हो रहा होता है। बात उनके रेड कार्पेट लुक की करें या फिर कैजुअल की, अपने हर स्टाइल से वह लोगों का दिल जीतने में कामयाब होती हैं। हाल ही में आलिया अपनी मां संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं।