फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर मां संग स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं आलिया, इस साधारण से बैग की कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Wed, 17 Jul 2019 12:30 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट अपने स्टाइलिश अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनका एक से बढ़कर एक नया लुक वायरल हो रहा होता है। बात उनके रेड कार्पेट लुक की करें या फिर कैजुअल की, अपने हर स्टाइल से वह लोगों का दिल जीतने में कामयाब होती हैं। हाल ही में आलिया अपनी मां संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर तरफ छाई हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : Instagram
एयरपोर्ट पर आलिया स्पोर्टी अंदाज में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट टी शर्ट के साथ पर्पल कलर का ट्रैक सूट पहना हुआ था। मिनिमल मेकअप के साथ पोनीटेल में आलिया बेहद प्यारी लग रही थीं।
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt - फोटो : Instagram
अपने इस लुक को पूरा करने के लिए आलिया ने व्हाइट शूज के साथ व्हाइट ग्लासेज लगा रखे थे। ओवरऑल आलिया का लुक शानदार था, लेकिन जिस चीज ने लोगों का ध्यान सबसे खींचा वो था उनका मस्टर्ड हैंडबैग। 

4 of 5
alia bhatt - फोटो : Instagram
लाइट पर्पल आउटफिट के साथ मस्टर्ड हैंडबैग का कॉन्ट्रास्ट बहुत प्यारा लग रहा था। आलिया का यह बैग लग्जरी डिजाइनर ब्रांड Anya Hindmarch का है। इस साधारण से दिखने वाले बैग की कीमत 1,19,422 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर दिखाई देंगे। फैंस को दोनों को साथ में स्क्रीन पर देखने के लिए इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें