फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes: 17 सालों में ये था ऐश्वर्या का सबसे खराब लुक, पर्पल लिपस्टिक लगाने पर ससुर ने किया था बचाव

Thu, 16 May 2019 04:08 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
aishwarya rai
ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले 17 सालों से कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर वॉक कर रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी फैंस को उनके लुक का बेसब्री से इंतजार है। पहली बार ऐश्वर्या साल 2002 में अपनी फिल्म देवदास के प्रमोशन के लिए कान गई थीं और तभी से हर साल उनका कान में जाने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

2 of 6
aishwarya rai
कान में ऐश्वर्या को उनके रेड कारपेट लुक के लिए कई बार सराहना मिली तो कई बार उन्हें आलोचनाओं का शिकार भी होना पड़ा। दो साल पहले ऐश्वर्या जब कान के रेड कारपेट पर वॉक करने पहुंची थीं, तो उनके आउटफिट से ज्यादा उनकी पर्पल लिपस्टिक की चर्चा हुई थी।
विज्ञापन

3 of 6
aishwarya rai
ये बात 2016 की है। ऐश्वर्या ने इस फिल्म फेस्टिवल के लिए पिंक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। इसके साथ उन्होंने पर्पल लिपस्टिक लगाई थी, जो उन पर बिल्कुल नहीं जंच रही थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने कई मीम्स बनाकर उनका मजाक बनाया था।

4 of 6
aishwarya rai
ऐश्वर्या के इस लुक पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा था- एशियन पेंट्स के कलर अच्छे नहीं लगते तभी तो ये ऐश्वर्या के पर्पल लिप्स के बारे में ऐसा कह रहे हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- जामुन के शौकीन हैं ऐश्वर्या के लिप्स देखते ही इस फल की याद आ गई।
विज्ञापन

5 of 6
Aishwarya Amitabh - फोटो : twitter
सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या का मजाक बनता देख अमिताभ और अभिषेक बच्चन उनके सपोर्ट में उतरे थे। इसे लेकर अमिताभ ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल को दिए इंटरव्यू में कहा था, "मैंने ऐश्वर्या का लुक नहीं देखा। लेकिन इसमें गलत क्या है? 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Aishwarya Abhishek - फोटो : twitter
अमिताभ ने आगे कहा था- सोशल मीडिया ने हर किसी को खुद को अभिव्यक्त करने का मौका दिया है। इससे पहले किसी से पास यह अवसर नहीं था। इससे पहले हम यह कभी नहीं जानते थे कि दूसरे लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं। कम से कम अब हम जानते हैं।" वहीं अभिषेक बच्चन ने भी ऐश्वर्या के इस लुक की तारीफ करते हुए कहा था, "वो पर्पल लिपस्टिक में अच्छी लग रही थीं।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें