सोनाली बेंद्रे ने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 24 साल पहले गोविंदा के साथ 'आग' फिल्म से की थी। एक्टिंग के अलावा सोनाली को उनके ड्रेसिंग सेन्स के लिए भी जाना जाता है। तो चलिए आज हम आपको 90 के दशक से अब तक की सोनाली के लुक की वह तस्वीरें दिखाते हैं जिसे देखकर आप भी कहेंगे सही में बहुत बदल गई सोनाली।
विज्ञापन
2 of 8
sonali bendre
सोनाली बेंद्रे की पहली फिल्म गोविंदा के साथ थी जिसका नाम 'आग' था। इस फिल्म में सोनाली दुबली पतली नजर आ रही है जिसे देखकर उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो जाएगा। वैसे तो सोनाली के लुक में ज्यादा बदलाव नहीं आया लेकिन थोड़े बहुत बदलाव से ही उनकी पहचान फैशन इंडस्ट्री में होने लगी।
विज्ञापन
3 of 8
sonali bendre
सोनाली को पहली फिल्म के बाद बॉलीवुड में फिल्म पाने के लिए थोड़ी मशक्कत जरूर करनी पड़ी। आग फिल्म के बाद सोनाली अजय देवगन के अपोजिट 'दिलजले' फिल्म में आई थी। इस फिल्म में न केवल सोनाली की एक्टिंग को सराहा गया बल्कि उनका ड्रेसिंस सेन्स भी काफी लाइम लाइट में रहा। इस फिल्म में सोनाली ने अपने लुक पर काफी काम किया था जो कि उनकी फिल्म में नजर भी आया।
4 of 8
sonali bendre
साल 1997 सोनाली के लिए काफी लकी साबित हुआ। इस साल सोनाली की कई फिल्में रिलीज हुई। हालांकि सोनाली की 1999 में आमिर खान के साथ आई 'सरफरोश' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। इस फिल्म में सोनाली ने एक से बढ़कर एक ड्रेसेज पहनी थी जिसने लोगों का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन
5 of 8
sonali bendre
लुक के मामले में सोनाली हमेशा से ही लाइम लाइट में रही फिर चाहे 'लज्जा' फिल्म का उनका लहंगे वाला यह लुक ही क्यों न हो। गहनों से लदी सोनाली इस लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं।
विज्ञापन
6 of 8
sonali bendre
अब जरा सोनाली बेंद्रे की इस तस्वीर को देखिए। यह तस्वीर 'हम साथ साथ है' फिल्म की है जिसमें सोनाली सलमान खान के साथ अपोजिट रोल में नजर आई थीं। इस फिल्म में सोनाली के बेहद कम डायलॉग थे लेकिन उनका ड्रेसिंग सेन्स कमाल का था। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा राजस्थान में शूट हुआ है जिस वजह से सोनाली वहां की वेषभूषा में काफी जंची।
विज्ञापन
7 of 8
sonali bendre
'कल हो ना हो' फिल्म में सोनाली का भले ही छोटा सा रोल था लेकिन काफी दमदार था। इस फिल्म में सोनाली डॉक्टर बनी थी जिनका ड्रेसिंग सेन्स किसी हॉट एक्ट्रेस से कम नहीं था। इस तस्वीर में सोनाली मरून रंग की शर्ट के साथ ट्राउजर पहनी हुई हैं जो उन पर काफी सूट कर रहा है।
सोनाली ने कई टेलीविजन रियलिटी शो जज किए हैं जिसमें 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' भी शामिल है। रियलिटी शोज के दौरान सोनाली अपने ड्रेसिंग सेन्स में काफी एक्सपेरिमेंट करते हुए दिखीं।