'फैशन का पैशन' कॉलम में हम बॉलीवुड एक्ट्रेस की ड्रेस पर फोकस करेंगे। इस कॉलम में हम आपको बताएंगे कि किस एक्ट्रेस ने सबसे अच्छी ड्रेस पहनकर सुर्खियां बटोरी तो वहीं कौन सी एक्ट्रेस खराब ड्रेस की वजह से ट्रोल हुई। इस कड़ी की शुरुआत करते हुए आज हम हाल ही में हुई श्लोका मेहता की सगाई की पार्टी की बात करेंगे और बताएंगे कि किस एक्ट्रेस ने कौन सी ड्रेस पहनकर महफिल लूटी।
विज्ञापन
2 of 6
alia bhatt at akash ambani engagement
आलिया भट्ट
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है आलिया भट्ट का। हमेशा से ही ड्रेसिंग सेन्स से लोगों के दिलों की धड़कनें बढा़ने वाली आलिया इस बार भी पार्टी की रौनक बनीं। सगाई की पार्टी में आलिया ने पारंपरिक ड्रेस को चुनते हुए लहंगा पहना। अंबानी के बेटी की सगाई में आलिया ने संदीप खोसला का डिजाइनर लहंगा पहना हुआ था। आलिया के लहंगे और ब्लाउज में हैवी कारीगरी की गई थी जो उनके लुक को इंप्रेसिव बना रहा था।
विज्ञापन
3 of 6
disha patani at akash ambani engagement
दिशा पाटनी
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बारी आती है दिशा पाटनी की। इस खास मौके पर दिशा ने भी लाइम लाइट हासिल करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा। पार्टी की थीम क्योंकि गोल्डन कलर थी ऐसे में दिशा ने भी आलिया की तरह थीम को अपनाते हुए गोल्डन रंग का लहंगा पहना हुआ था। दिशा ने मीडिया के सामने जमकर ब्वॉयफ्रेंड टाइगर के साथ पोज दिए।
4 of 6
kiara advani at akash ambani engagement
कियारा आडवाणी
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बारी आती है कियारा आडवाणी की। 'लस्ट स्टोरीज' से लाइम लाइट में आई कियारा भी अंबानी की पार्टी में पहुंची थीं। इस मौके पर कियारा ने बाकी एक्ट्रेस की तरह गोल्डन रंग का लहंगा पहना हुआ था। इस मौके पर कियारा की डीप नेक चोली सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनीं। कियारा के इस लुक ने कई बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को स्टाइल के मामले में मात दे डाली।
विज्ञापन
5 of 6
rekha at akash ambani engagement
रेखा
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बारी आती है वेटरन एक्ट्रेस रेखा की। रेखा हमेशा से ही स्टाइल क्वीन कही जाती है। इस मौके पर रेखा ने सिल्क गोल्डन कलर की साड़ी कैरी की थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। बालों में गजरा और मैचिंग गोल्डन कलर की ज्वैलरी उनके लुक को पूरा कर रहा था।
नव्या नंदा
आखिर में बारी आती है अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा की। फैशन के मामले में नव्या ऐश्वर्या राय बच्चन से कम नहीं है। हमेशा लाइमलाइट में रहने वाली नव्या नंदा इस फंक्शन में नीले रंग की साड़ी में हॉट एंड सेक्सी लग रही थीं। नव्या ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों में टीका और लाइट मेकअप किया था। उनके साथ उनकी मां श्वेता भी सफेद साड़ी में बला की खूबसूरत दिख रही थीं।