फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्यसाची के फैशन जगत में 20 साल पूरे, ईशा अंबानी से लेकर आलिया भट्ट हुईं जश्न में शामिल

Sun, 07 Apr 2019 02:22 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sabyasachi
भारतीय सिनेमा के कलाकारों के पसंदीदा डिजाइनर सब्यसाजी मुखर्जी के फैशन के जलवे का जश्न मनाने सिनेमा और कॉरपोरेट जगत के तमाम सितारे शनिवार की रात एक छत के नीचे जमगमागए। ये जश्न रहा सब्यसाची के फैशन इंडस्ट्री में दो दशक पूरे करने का। 
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt
जलसे की शान बढ़ाने के लिए आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, ईशा अंबानी, तारा सुतारिया समेत तमाम सितारे मौजूद रहे। शाम की खास बात रही थिएटर और फिल्म कलाकार कल्कि और उनके पूर्व पति अभिनेता और फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप का एक साथ नजर आना।
विज्ञापन

3 of 5
janhvi kapoor
इस दौरान जान्हवी कपूर और आलिया भट्ट को देखकर सबसे ज्यादा नजरें घूमीं। अदिति राव हैदरी ने भी महफिल लूटने के लिए तमाम खास अदाएं दिखाईं। फरहान अख्तर भी यहां अपनी करीबी दोस्त शिवानी दांडेकर के साथ पहुंचे। देश के सबसे रईस उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की मौजूदगी ने जलसे में चार चांद लगा दिए।

4 of 5
isha ambani
ईशा अंबानी ने प्लेन ब्लैक रफल साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद स्टाइलिश नजर आ रही थीं। ईशा ने अपने लुक को लाइट मेकअप और न्यूड लिप शेड से पूरा किया। अपने इस सिंपल लुक के लिए उन्होंने खूबसूरत ईयररिंग्स कैरी किए, जो उन पर काफी फब रहे थे। ईशा ने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल के साथ खुला छोड़ा। ओवरऑल ईशा का यह लुक काफी एलीगेंट लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt
आलिया ने हरे और पीले रंग में प्रिंटेड साड़ी पहनी थी, जो सब्यासाची के उस कलेक्शन से थी जो उन्होंने अभी रिलीज भी नहीं किया है। इस साड़ी को उन्होंने वन शोल्डर ब्लाउज और सब्यासाची की सिग्नेचर बेल्ट के साथ पहना था। आलिया ने लाइट मेकअप के साथ बीच की मांग निकालकर पोनी बना रखी थी और साथ में बेहद खूबसूरत ईयरिंग्स पहन रखे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें