फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion Mistakes ऐसी फैशन गलतियां जो आपको बूढ़ा दिखा सकती हैं, जानिए कैसे ड्रेसिंग से घटाएं अपनी उम्र

Mon, 24 Nov 2025 10:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Fashion Mistakes That Make You Look Older: जानिए कौन-सी फैशन गलतियां आपको उम्रदराज़ दिखाती हैं और कैसे आप अपने लुक को स्टाइलिश और यंग बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
फैशन मिस्टेक - फोटो : instagram

Fashion Mistakes That Make You Look Older:  फैशन सिर्फ़ कपड़े पहनने की कला नहीं, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी का आईना है। कई बार हम ट्रेंड फॉलो करने की कोशिश में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो हमें हमारी उम्र से ज़्यादा बड़ा दिखा देती हैं। कपड़ोंकी फिटिंग, रंग से लेकर फुटवियर और मेकअप तक में की गई छोटी छोटी गलतियां आपके स्टाइल और लुक को बिगाड़ देती हैं। कई बार तो आप अपने गलत फैशन के चक्कर में उम्र से बड़ी नजर आने लगती हैं। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपका स्टाइल आपको जवान, फ्रेश और कॉन्फिडेंट दिखाए तो इन फैशन फॉल्ट्स से दूरी बनाना ज़रूरी है। आइए जानते हैं फैशन से जुड़ी उन गलतियों के बारे में जो आपको आपकी उम्र से बढ़ा दिखा सकती हैं।

विज्ञापन

2 of 6
ओवर साइज कपड़े - फोटो : Adobe stock

बहुत ढीले कपड़े पहनना

ढीले कपड़े आरामदायक होते हैं, पर ज़्यादा ओवरसाइज़्ड आउटफिट आपकी बॉडी शेप को छिपा देता है और आपको उम्रदराज़ दिखाता है। सही फिट का चुनाव करें।

 

  •  
विज्ञापन

3 of 6
ओल्ड फैशन - फोटो : instagram

पुराने फैशन को पकड़कर रखना

कई लोग वर्षों पुराने स्टाइल नहीं छोड़ते। पर हर सीज़न कुछ बदलाव ज़रूरी है। अपने वार्डरोब में अपडेटेड स्टाइल्स जोड़ें।

 

  •  

4 of 6
भारी मेकअप - फोटो : Adobe stock

मेकअप में भारी फाउंडेशन

गाढ़ा फाउंडेशन झुर्रियों को और उभार देता है। नैचुरल ग्लो के लिए लाइट मेकअप अपनाएं, साथ ही स्किन हाइड्रेशन पर ध्यान दें।

विज्ञापन

5 of 6
jewellery - फोटो : instagram

एक्सेसरीज़ का ओवरलोड

बहुत सारी ज्वेलरी या भारी एक्सेसरीज़ से लुक क्लासी नहीं बल्कि आउटडेटेड लगता है। एक या दो स्टेटमेंट पीस ही चुनें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
footwear - फोटो : Adobe stock

गलत फुटवियर का चुनाव

पुराने या अनकम्फर्टेबल जूते पूरे लुक को बिगाड़ सकते हैं। फुटवियर हमेशा क्लीन, स्टाइलिश और मौके के अनुसार हो।

क्या करें सही लुक के लिए

  • फिटेड और न्यूट्रल टोन वाले कपड़े पहनें

  • स्किन केयर को प्राथमिकता दें

  • हर सीज़न में वार्डरोब को अपडेट करें

  • नैचुरल मेकअप लुक अपनाएं

  • सिग्नेचर स्टाइल चुनें और उसी पर टिके रहें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें