फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion: गर्मियों में परफेक्ट लुक देती हैं मैक्सी ड्रेस, खरीदने से पहले देखें इन अभिनेत्रियों की तस्वीरें

Wed, 07 Jun 2023 04:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी के मौसम में मैक्सी ड्रेस पहन कर आप कंफर्टेबल रह सकती हैं। आज के लेख में हम आपको मैक्सी ड्रेस का लेटेस्ट कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Fashion - फोटो : instagram
Fashion: गर्मियों के मौसम में ऐसे कपड़ों का चयन करना बेहद मुश्किल होता है, जिसे पहनकर आराम मिले। तेज धूप की वजह से हर कपड़ा जैसे शरीर पर चुभने लगता है। ऐसे में अगर आप सही कपड़े नहीं पहनेंगे तो स्किन से जुड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। स्किन से जुड़ी परेशानियां सबसे ज्यादा महिलाओं के सामने आती है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी मैक्सी ड्रेस की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जो आज-कल ट्रेंड में है।

दरअसल, कई अभिनेत्रियां अक्सर मैक्सी ड्रेस पहने दिखाई देती हैं। ये ड्रेस देखने में जितनी स्टाइलिश दिखती है, उतनी ही आरामदायक भी होती है। इसे पहनकर आपका लुक हमेशा से अलग दिख सकता है। अगर आप भी कंफर्टेबल दिखने के साथ-साथ स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो इस तरीके की मैक्सी ड्रेसेस को अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। आइए देर ना करते हुए आपको इस कलेक्शन के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Fashion - फोटो : instagram
करिश्मा कपूर

अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से करिश्मा कपूर आए-दिन सुर्खियों में रहती हैं। उनका ये मैक्सी लुक बेहद स्टाइलिश और कंफर्टेबल भी लग रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
Fashion - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी

शिल्पा का ये मैक्सी लुक बेहद प्यारा लग रहा है। आप अगर कहीं पिकनिक पर जा रही हैं तो इस तरह की ड्रेस आपकी आउटिंग के लिए परफेक्ट है। 

4 of 6
Fashion - फोटो : instagram
दिया मिर्जा

एक्ट्रेस के मैक्सी लुक्स बेहद प्यारे होते हैं। अगर आपको उनके जैसी ड्रेसेस चाहिए तो उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर आप एक नजर डाल सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Fashion - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर

फ्लोरल प्रिंट की ये स्लिट ड्रेस बेहद प्यारी लग रही है। अगर आप कहीं घूमने जा रही हैं तो ऐसी डीपनेक स्लिट मैक्सी ड्रेस को कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Fashion - फोटो : instagram
सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा का ये मैक्सी लुक बेहद हॉट लग रहा है। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए कमर में बेल्ट लगाई है और साथ में स्लिंग बैग कैरी किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें