Fashion Guide: जिस तरह से लड़कियां अपने कपड़े से लेकर ज्वेलरी तक का खास ध्यान रखती हैं, ठीक उसी तरह से लड़के भी आजकल अपने स्टाइल का काफी ध्यान रखते हैं। ऑफिस से लेकर घूमने जाने तक के लिए वह स्टाइलिश कपड़े पहनना पसंद करते हैं। इसके लिए कई बार लड़के बॉलीवुड सेलिब्रिटी से भी टिप्स लेते हैं, पर कई बार ऐसा होता है कि टिप्स लेने के बाद भी लड़के कपड़ों को सही से कैरी नहीं कर पाते।
ऐसे में आज के लेख में हम आपको टी-शर्ट पहनकर परफेक्ट लुक पाने के लिए कुछ टिप्स बताएंगे। हालांकि टी-शर्ट पहनना काफी आसान है लेकिन फिर भी इसे पहनते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। अगर आप टी-शर्ट पहनते समय कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो आपका लुक किसी हीरो से काम नहीं लगेगा। तो चलिए बिना देर करते हुए इन टिप्स के बारे में आपको बताते हैं।