Avoid These Outfits That Make You Look Fat: एक समय था जब लोग कुछ भी पहन लेते थे, लेकिन अब समय बदल गया है। अब लोग अपने शरीर के हिसाब के सही कपड़े का चयन करते हैं, जिससे उनका आत्वमि्साव भी बढ़ता है। ये तरीका काफी हद तक सही भी है क्योंकि ये बात आपको समझनी चाहिए कि हर व्यक्ति का बॉडी टाइप के हिसाब से ही कपड़े लेने चाहिए क्योंकि हर व्यक्ति का बॉडी शेप अलग होता है और उसी के हिसाब से कपड़ों का सिलेक्शन किया जाए, तो लुक और आत्मविश्वास दोनों बेहतर नजर आते हैं।
कई बार अनजाने में हम ऐसे आउटफिट चुन लेते हैं जो हमारे शरीर के अनुपात को ठीक से बैलेंस नहीं कर पाते, जिससे लुक उतना प्रभावशाली नहीं दिखता। इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं कि किसी बॉडी टाइप में कमी है, बल्कि ये समझने की जरूरत है कि कौन-से फैब्रिक, फिट और डिज़ाइन हमें ज़्यादा कंफर्टेबल और कॉन्फिडेंट महसूस कराते हैं।
अगर आपको भी ये समझ नहीं आता तो ये लेख आपके काम का है। ये लेख उन लोगों की मदद करेगा, जिन्हें लगता है कि वो हर कपड़े में मोटे दिखते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे कपड़ों के बारे में, जिनसे आपको बचकर रहना चाहिए और ये भी बताएंगे कि क्या आप पर खूब जचेगा।
विज्ञापन
2 of 7
बहुत टाइट या बहुत ढीले कपड़े पहनने से बचें
- फोटो : Adobe stock
बहुत टाइट या बहुत ढीले कपड़े पहनने से बचें
बहुत टाइट कपड़े बॉडी के कुछ हिस्सों को ज्यादा हाइलाइट कर देते हैं, जबकि बहुत ढीले कपड़े शरीर को बेढंगा दिखा सकते हैं। मीडियम फिट यानी “परफेक्ट फिट” आउटफिट सबसे बेहतर ऑप्शन होता है, जो लुक को बैलेंस में रखता है।
विज्ञापन
3 of 7
स्ट्रक्चर्ड फिट और सही साइज के आउटफिट चुनें
- फोटो : Adobe stock
स्ट्रक्चर्ड फिट और सही साइज के आउटफिट चुनें
स्ट्रक्चर्ड फिट वाले कपड़े जैसे अच्छे कट की शर्ट, कुर्ता या ब्लेजर बॉडी को सही शेप देते हैं। सही साइज पहनने से आपका लुक साफ, स्मार्ट और ज्यादा कॉन्फिडेंट नजर आता है।
4 of 7
डार्क या सॉलिड कलर्स एक क्लीन लुक देते हैं
- फोटो : Adobe stock
डार्क या सॉलिड कलर्स एक क्लीन लुक देते हैं
डार्क और सॉलिड कलर्स जैसे नेवी ब्लू, ब्लैक, डार्क ग्रीन या मरून बॉडी को विज़ुअली बैलेंस दिखाते हैं। ये कलर्स लुक को एलिगेंट और स्लिम अपीयरेंस देने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
हल्के फैब्रिक और फ्लोइंग मटीरियल ज़्यादा कंफर्टेबल रहते हैं
- फोटो : Adobe stock
हल्के फैब्रिक और फ्लोइंग मटीरियल ज़्यादा कंफर्टेबल रहते हैं
हल्के फैब्रिक जैसे कॉटन, रेयॉन, जॉर्जेट या लिनन शरीर पर भारी नहीं लगते। ये फैब्रिक आसानी से पहने भी जा सकते हैं, जिससे लुक नेचुरल और आरामदायक बना रहता है।
विज्ञापन
6 of 7
वर्टिकल पैटर्न और सिंपल डिज़ाइन बॉडी को बैलेंस दिखाते हैं
- फोटो : Adobe stock
वर्टिकल पैटर्न और सिंपल डिज़ाइन बॉडी को बैलेंस दिखाते हैं
वर्टिकल स्ट्राइप्स या लाइनिंग वाले कपड़े लंबाई का एहसास देते हैं, जिससे बॉडी ज्यादा संतुलित दिखती है। बहुत ज़्यादा भारी प्रिंट्स की बजाय सिंपल डिज़ाइन ज़्यादा क्लासी लुक देते हैं।
फैशन का सबसे अहम नियम है कंफर्ट और कॉन्फिडेंस। जो कपड़े आपको आत्मविश्वास देते हैं और जिनमें आप खुश महसूस करते हैं, वही आपके लिए सबसे सही आउटफिट होते हैं। इसलिए अगर आप किसी कपड़े को पहनकर अच्छा महसूस कर रहे हैं तो वो बेझिझक पहनें। इस दौरान किसी चीज के बारे में आपको सोचने की जरूरत नहीं है।