फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arshad Warsi: एक्टिंग के साथ अपने लुक्स से भी जलवा बिखेरते हैं अरशद वारसी, कूल दिखने के लिए आप भी लें टिप्स

Mon, 05 Jun 2023 01:52 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

असुर वेब सीरीज में अपनी एक्टिंग के लोगों का दिल जीतने वाले अरशद वारसी स्टाइल दिखाने में भी किसी से पीछे नहीं हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Arshad Warsi - फोटो : instagram
Arshad Warsi: लॉकडाउन के समय वूट एप पर असुर नाम की वेब सीरिज रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया था। इसमें अभिनेता अरशद वारसी ने अहम किरदार निभाया था। इसके बाद से लोगों को असुर के दूसरे सीजन का बड़ी बेसब्री से इंतजार था। अब जब इसका दूसरा सीजन रिलीज हो चुका है तो एक बार फिर से अरशद वारसी सुर्खियों में हैं। अरशद ने एक बार फिर से अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। लोगों को उनकी एक्टिंग काफी पसंद आ रही है।

लोग अरशद वारसी को काफी पसंद करते हैं। इसके पीछे की वजह सिर्फ उनकी एक्टिंग नहीं है। दरअसल, लोगों को एक्टर के कूल लुक्स भी बेहद पसंद आते हैं। आज के लेख में हम आपको असुर वेब सीरिज के सीबीआई और फॉरेंसिक एक्सपर्ट धनंजय कपूर यानी कि अरशद वारसी के बेस्ट लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर कोई लड़का कूल दिखना चाहता है तो वो अरशद के इन लुक्स से टिप्स ले सकता है। 
विज्ञापन

2 of 7
Arshad Warsi - फोटो : instagram
दिखे एक्टर की तरह कूल

वैसे तो अरशद वारसी का हर लुक बेहद कूल होता है। पर, इस तरह के कंफर्टेबल कपड़ों में वो आए-दिन दिख जाते हैं। अगर आप चाहें तो उनकी तरह ऐसा आउटफिट कैरी कर सकते हैं। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्टर के जैसे चश्मा लगाना ना भूलें। 
विज्ञापन

3 of 7
Arshad Warsi - फोटो : instagram
ऑल व्हाइट लुक

गर्मियों के लिए अरशद का ये ऑल व्हाइट लुक काफी परफेक्ट है। इस तरह के आउटफिट लड़कों को काफी पसंद भी आते हैं। हाथों में घड़ी और आंखों पर चश्मा उनके लुक को कंप्लीट कर रहा है। 

4 of 7
Arshad Warsi - फोटो : instagram
जींस-टी शर्ट के साथ जैकेट

जींस और टीशर्ट के साथ एक्टर ने पीले रंग की जैकेट कैरी की थी। इस तरह की जैकेट गर्मियों के हिसाब से भी आती है। आप आसानी से इसे बाजार से खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
Arshad Warsi - फोटो : instagram
फॉर्मल लुक

फ्लोरल शर्ट के साथ अरशद का ये फॉर्मल लुक लोगों को काफी पसंद आया था। अगर आप फॉर्मल लुक में कूल दिखना चाहते हैं तो इस लुक से टिप्स ले सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Arshad Warsi - फोटो : instagram
कुर्ता-पायजामा

अरशद वारसी का ये प्रिंट वाला कुर्ता पायजामा लुक काफी हटकर है। अगर आप कभी कुछ हटकर पहनना चाहते हैं, तो इस तरह के प्रिंट के एथनिक खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Arshad Warsi - फोटो : instagram
ब्लैक रंग

अरशद को अक्सर ब्लैक रंग की शर्ट और टीशर्ट पहने देखा जाता है। आप चाहें तो इससे टिप्स ले सकते हैं। वैसे भी लड़कों को ब्लैक रंग पसंद आता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें