फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहान अख्तर और शिवानी डांडेकर का शादी के बाद दिखा कुछ ऐसा लुक

Tue, 22 Feb 2022 04:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
farhan akhtar shibani dandekar - फोटो : instagram
फरहान अख्तर और शिवानी डांडेकर शादी के बंधन में बंधने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान दोनो का लुक बिल्कुल ट्रेडिशनल नजर आया। शिबानी डांडेकर ने शादी के जोड़े से लेकर पब्लिक अपीयरेंस तक हर बार अपने अलग अंदाज से फैंस को इंप्रेस किया। पब्लिक अपीयरेंस में जहां शिबानी साड़ी में बिल्कुल देसी लुक में थी तो वहीं बहन जोया अख्तर के घर पार्टी में पहुंचे फरहान अख्तर के साथ शिबानी ने लेवेंडर गाउन पहना। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
farhan akhtar sibani dandekar - फोटो : instagram
पहली बार मीडिया के सामने आने के लिए शिबानी डांडेकर जहां पेस्टल कलर की साड़ी में नजर आईं। तो वहीं फरहान अख्तर ने भी कुर्या पायजामा के साथ जैकेट पेयर किया। जिसमे दोनों का लुक परफेक्ट दिखा। शिबानी ने इस अपीयरेंस के लिए हल्के गुलाबी रंग की साड़ी का चुनाव किया था। जिसका फैब्रिक टिश्यू पर था। वहीं इस साड़ी पर फ्लोरल डिटेलिंग की गई थी। जिसके साथ ऑर्नेट बॉर्डर बना था। 
विज्ञापन

3 of 5
farhan akhtar sibani dandekar - फोटो : instagram
वहीं शिबानी ने इस साड़ी को लाइट पिंक कलर के मैचिंग ब्लाउज के साथ पेयर किया था। जिस पर हैवी एंब्रायडरी वर्क था। जो कि फुल स्लीव था। वहीं शिबानी ने इस लुक को अपने मिनिमम मेकअप से पूरा किया था। जिससे सारा अटेंशन इस खूबसूरत सी साड़ी पर ही था। पिंक लिपस्टिक और ब्लश पिंक चिक्स के साथ कोहल रिम्ड आई मेकअप के साथ मेसी लो बन लुक में चार चांद लगा रहा था। 

4 of 5
sibani dandekar - फोटो : instagram
फरहान अख्तर ने गोल्डन कलर के कुर्ते पायजामे के साथ नेहरू जैकेट को मैच किया था। जिसके साथ टैन ब्राउन जूतियां ध्यान खींच रही थीं। वहीं शादी के बाद बहन जोया अख्तर के घऱ पार्टी में पहुंची शिबानी हमेशा की तरह एक बार फिर स्टाइलिश आउटफिट में नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फfarhan akhtar sibani dandekar - फोटो : Instagram
इस पार्टी के लिए शिबानी ने लेवेंडर कलर की स्ट्रैपलेस ड्रेस का चुनाव किया था। जिसकी प्लजिंग नेकलाइन के साथ ही बैकलेस डिजाइन थी। वहीं शिबानी ने इस लुक को मिनिमम मेकअप और ज्वैलरी के साथ पूरा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें