फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 'रामायण की सीता' दीपिका चिखलिया से फैंस ने पूछा हमेशा साड़ी पहनने की वजह, तो मिला ये जवाब

Wed, 29 Jul 2020 05:41 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
dipika chikhalia - फोटो : social media
लॉकडाउन में रामायण के प्रसारण के साथ ही उसमें काम करने वाले सितारे एक बार फिर लाइम लाइट में आ गए हैं। ऐसे में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ है। पिछले दिनों जब दीपिका ने साड़ी में अपनी तस्वीर पोस्ट की तो फैंस के मजेदार कमेंट से वो भी हैरान रह गईं। 


 
विज्ञापन

2 of 5
dipika chikhalia - फोटो : instagram
दरअसल, इंस्टाग्राम पर दीपिका चिखलिया ने एक दिन पहले ही खूबसूरत ग्रीन साड़ी में तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके संग नीले रंग के स्ट्राइप ब्लाउज में वो काफी खूबसूरत दिख रही थीं। दीपिका की इस तस्वीर को उनके फैंस ने लाइक किया। लेकिन साथ में एक सवाल भी कर लिया। एक फैन ने कमेंट के जरिए दीपिका से पूछा कि 'मां एक बात बताओ आप साड़ी के अलावा सूट क्यों नहीं पहनते। आप उसमें भी सुंदर लगते हो।'


 
विज्ञापन

3 of 5
dipika chikhalia - फोटो : instagram
फैन के इस सवाल पर दीपिका चिखलिया ने रिप्लाई भी दिया और बताया कि 'उनके इंस्टग्राम पर सलवार-सूट में भी कई तस्वीरें हैं। आप नीचे स्क्रॉल करके देख लो।'
 

 

4 of 5
dipika chikhalia - फोटो : instagram
वैसे बता दें कि दीपिका अक्सर ट्रेडिशनल लुक में ही नजर आती हैं। पिछले दिनों एक रियलिटी शो की शूटिंग के लिए उन्होंने सिल्क की साड़ी और लेयर्ड नेकपीस के साथ लुक को पूरा किया था। जिसमें वो हमेशा की तरह आकर्षक नजर आ रही थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dipika chikhalia - फोटो : instagram
यहीं नहीं दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। जिसमें उनके ट्रेडिशनल और कैजुअल दोनों ही लुक नजर आते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें