फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Face Massager: चेहरे को सही शेप देने और जवां दिखाने में मदद करते हैं ये टूल्स, जानें इनके नाम और काम

Mon, 21 Nov 2022 10:40 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फेस टूल - फोटो : istock
चेहरे की त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट तभी असर दिखाते हैं जब त्वचा की गहराई में अच्छी तरह से पहुंचते हैं और स्किन को पोषण देते हैं। अक्सर पार्लर के ट्रीटमेंट में फेस टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे कि त्वचा अच्छी तरह से शाइन कर सके फेस टूल्स चेहरे की अच्छी तरह से मसाज करते हैं और रक्त के संचार को बढ़ाते हैं। जिससे चेहरा प्राकृतिक रूप से चमकने लगता है। अगर आप इन टूल्स के नाम और काम के बारे में नही जानती हैं तो इसे यहां जानें। 
विज्ञापन

2 of 5
फेस टूल - फोटो : istock
जेड रोलर
जेड रोलर काफी मशहूर फेस टूल है। जिसे अक्सर आपने एक्ट्रेस के हाथ में देखा होगा। जेड रोलर की मदद से स्किन की मसल्स को रिलैक्स किया जाता है। जेड रोलर में दोनों तरफ छोटे और बड़े डिजाइन के रोलर लगे होते हैं। बड़े रोलर से चेहरे पर मसाज की जाती है। वहीं छोटा रोलर नाजुक हिस्सों जैसे आंख के आसपास, नाक के ऊपर मसाज करने के काम आता है।
चेहरे पर होने वाली सूजन को कम करने में जेड रोलर काफी मदद करता है। जिससे चेहरा पफी नहीं दिखता है। चेहरे को फेसवॉश से साफ करने के बाद सीरम या फेस ऑयल को लगाएं। फिर जेड रोलर की मदद से मसाज करें। इससे चेहरे पर फर्क दिखेगा। जेड रोलर को इस्तेमाल से पहले कुछ देर फ्रिज में रखें। इससे ये ज्यादा अच्छे से काम करता है। 
विज्ञापन

3 of 5
फेस टूल गुआशा - फोटो : istock
गुआशा
अगर आप शार्प जॉलाइन की चाहत रखती हैं तो इस फेसटूल को इस्तेमाल कर सकती हैं। गुआशा कुछ ही समय में काफी मशहूर टूल बन गया है। इसे लड़कियां काफी पसंद करती हैं। चेहरे पर सीरम या फेस ऑयल लगाने के बाद गुआशा की मदद से मसाज करें। मसाज करने के लिए जॉ लाइन से लेकर चेहरे के ऊपर तक मसाज करें। ये त्वचा को रिलैक्स करने और काम करता है। 

4 of 5
फेस टूल - फोटो : istock
टी बार मसाज टूल
चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए केवल प्रोडक्ट ही नहीं बल्कि कई सारे टूल्स भी आते हैं। गोल्ड फेशियल मसाजर के नाम से मशहूर टी बार फेस मसाज टूल है। जिसमें होने वाले वाइब्रेशन से चेहेर की मसाज की जाती है। इससे चेहरे पर रक्त संचार काफी अच्छे से होने लगता है। टी आकार का ये टूल 24 कैरेट गोल्ड से तैयार किया जाता है। इस टूल की मदद से स्किन में कसावट लाने में मदद मिलती है। साथ ही लटकती त्वचा को भी सही करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेस टूल - फोटो : istock
आइस ग्लोब्स फेस मसाज टूल
आइस ग्लोब्स टूल चेहरे के इंफ्लेशन को कम करता है। साथ ही सनबर्न से राहत दिलाता है। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो इस टूल्स को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। आइस ग्लोब्स को फ्रिज में रखने के बाद इस्तेमाल करें। चेहरे पर नीचे से ऊपर की ओर मसाज करें। ये टूल सिरदर्द, माइग्रेशन और साइनस में काफी असर दिखाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें