फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर महिला को अपनी आलमारी में रखनी चाहिए ये पांच तरह की साड़ी

Tue, 16 Jun 2020 08:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
saree
साड़ी एक ऐसा परिधान है जो हर मौके के लिए परफेक्ट है। फिर चाहे आप गृहणी हो या फिर कामकाजी महिला। आज हम लेकर आए हैं ऐसी ही कुछ साड़ियों की जानकारी जो हर महिला के पास जरूर होनी चाहिए। इन पांच तरह की साड़ियों को आलमारी में रखने से आप कभी भी किसी भी मौके के लिए आसानी से तैयार हो सकती हैं। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो पांच खास साड़ी, जिन्हें आपकी आलमारी में जरूर मिलनी चाहिए जगह।


 
विज्ञापन

2 of 6
saree
कॉटन की साड़ी
गर्मी के मौसम में तो कॉटन की साड़ियों का लुक्स बेस्ट होता है। फिर वो चाहे ऑफिस जाने के लिए हो या फिर घर के किसी छोटे-मोटे फंक्शन के लिए। सभी महिलाओं के एक-दो शानदार कॉटन की साड़ी जरूर आलमारी में रखनी चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 6
silk ki saree - फोटो : instagram
सिल्क की साड़ी
किसी भी खास मौके पर जाने के लिए आपके पास एक ट्रेडिशनल सिल्क की साड़ी जरूर होनी चाहिए। फिर वो चाहे कांजीवरम हो या चंदेरी। अपनी पसंद के मुताबिक एक सिल्क की साड़ी को अपनी आलमारी में जरूर जगह दीजिए।

 

4 of 6
saree - फोटो : instagram
जॉर्जेट या शिफॉन की साड़ी
अगर आप चाहती हैं कि साड़ी में ग्लैमरस के साथ कंफर्टेबल भी दिखें तो एक पतली सी खूबसूरत शिफॉन या जॉर्जेट की साड़ी को आलमारी में जगह दीजिए। मौका कोई भी हो आप अपने खास अंदाज से इस साड़ी को पहन चार चांद लगा देंगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
silk ki saree - फोटो : instagram
पेस्टल साड़ी
लाइट फैब्रिक, कलर और रॉयल लुक वाली साड़ी भी आपकी आलमारी में जरूर होनी चाहिए। जिसे आप बिना सोचे किसी भी जगह पर आसानी से पहन सकें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : इंस्टाग्राम
लहंगा या गाउन साड़ी
अगर आप किसी मौके के लिए बिना समय गंवाए तैयार होना चाहती है। लेकिन ट्रेडिशनल लुक में तो एक लहंगा या गाउन साड़ी को जरूर साथ रखिए। ये आपके लुक को हमेशा खूबसूरत दिखाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें