महिलाओं को किसी न किसी रूप में ज्वैलरी का शौक होता ही है। फिर वो चाहे ईयररिंग्स हो या फिर गले की चेन, अगूंठी हो या ब्रेसलेट। हल्के या भारी किसी न किसी तरह की ज्वैलरी पहनने का शौक तो हर महिला को होता है। लेकिन कई बार उनके रखरखाव की लापरवाही की वजह से इन आभूषणों को नुकसान हो जाता है। फिर वो चाहे गोल्ड हो या डायमंड, आर्टीफीशियल हो या फिर सिल्वर के। एक बार अगर आपके पसंदीदा ईयररिंग्स का पेयर खो गया तो बहुत दुख होता है। लेकिन आपको ज्वैलरी से जुड़े इन हैक्स के बारे में पता होगा तो कभी भी इस तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। तो चलिए जानें कौन से हैं ज्वैलरी से जुड़े 'हैक्स।'